'जवान' (Jawan) का बुखार पूरे देश पर छाया हुआ है। शाहरुख खान की फिल्म का जादू ऑडियंस के सर चढ़ कर बोल रहा है। अपनी ओपनिंग डे पर ही इस फिल्म ने 75 करोड़ का बिजनेस किया था। सिनेमाहॉल में दर्शक इस फिल्म के गानों पर नाचते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि अब बेंगलुरु के सिनेमाहॉल से एक ऐसी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
सिनेमाहॉल में लैपटॉप पर काम करते हुए दर्शक ने देखी जवान
बेंगलुरु के एक सिनेमाहॉल में एक दर्शक को सिनेमाॉल में लैपटॉप पर काम करते हुए 'जवान' फिल्म देख रहा था। उसकी तस्वीर @neelangana नाम के यूजर ने पोस्ट की थी। इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए यूजर ने लिखा कि रुको, क्या हो रहा है? क्या कोई फिल्म देखते हुए काम कर रहा है? ऐसा केवल बेंगलुरु में ही देखा जा सकता है। ऐसा शहर जो कभी रेस्ट का बटन नहीं दाबाता।
लोग दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन
अब इस तस्वीर पर सोशल मीडिया पर कई सारे मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अब 'जवान' का पहला दिन अहम है लेकिन जिंदगी पीक बेंगलुरु है। बैंगलोर INOX में देखा गया। इस तस्वीर को लेने में किसी भी ईमेल या टीम सत्र को नुकसान नहीं पहुंचाया गया। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा था कि शाहरुख खान या काम में से किसी एक को चुनने की दुविधा रही होगी। हम शायद उनकी पसंद कभी नहीं जान पाएंगे, लेकिन ऐसा लग रहा है कि जैसे ही क्रेडिट बड़ी स्क्रीन पर आने लगे उन्होंने अपना लैपटॉप बंद कर दिया।
बेंगलुरु में पहले भी हो चुके हैं ऐसे वाकये
हालांकि बेंगलुरु में सिनेमाहॉल के भीतर बैठ कर लैपटॉप पर काम करने का यह पहला वाकया नहीं था। इससे पहले भी थियेटर के अंदर लैपटॉप पर काम करने का एक वीडियो सामने आया था। इससे पहले सामने आये वीडियो में देखा गया था कि सिनेमाहाल में अंधेरा सामने आते ही एक व्यक्ति के लैपटॉप की लाइट जल रही थी। ऐसा लग रहा था कि उस व्यक्ति का इरादा फिल्म के साथ साथ अपने काम को निपटाना भी था। तस्वीर के कैप्शन में लिखा था कि जब आप सोचते हैं कि आपने सब कुछ देख लिया है, तो बेंगलुरु को कुछ नया मिल गया है।