शाहरुख की फिल्म Jawan को गूगल ने दिया ये खास ट्रिब्यूट, वॉकी टॉकी से रेडी बोलते सुनाई दिए किंग खान

Jawan: अपनी रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। ऑडियंस के साथ साथ क्रिटीक्स भी इस फिल्म को अपना भरपूर प्यार दे रहे हैं। अब 'जवान' के जश्न में गूगल भी शामिल हो गया है। शाहरुख कान के फैंस की तरह गूगल ने भी जवान को अपने एक अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया है।

अपडेटेड Sep 08, 2023 पर 10:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
'जवान' के जश्न में गूगल भी शामिल हो गया है। शाहरुख कान के फैंस की तरह गूगल ने भी जवान को अपने एक अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया है।

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अपनी रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। ऑडियंस के साथ साथ क्रिटीक्स भी इस फिल्म को अपना भरपूर प्यार दे रहे हैं। अब 'जवान' के जश्न में गूगल भी शामिल हो गया है। शाहरुख खान के फैंस की तरह गूगल ने भी जवान को अपने एक अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया है।

Jawan ने अलग अंदाज में किया जवान को प्रमोट

दरअसल गूगल पर 'जवान' (Jawan) लिख कर सर्च करने पर नीचे की तरफ एक लाल रंग के वॉकी टॉकी का इमेज दिखाई देगा। जैसे ही आप उस पर क्लिक करेंगे आपको शाहरुख खान की आवाज में 'रेडी' सुनाई देगा। इसके बाद स्क्री पर कुछ सफेद रंग की पट्टियां भी दिखाई देंगी। बता दें कि जवान में शाहरुख खान अपने चेहरे और पूरे शरीर पर ममी की तरह पट्टियां बांधे हुए भी नजर आए थे। उनका यह लुक खासा पसंद भी किया गया था।

SRK की फिल्म Jawan ने मचाया तहलका, पहले ही दिन कमाए 75 करोड़ रुपये, पठान, बाहुबली, KGF, गदर-2 सबको किया पीछे


सोशल मीडिया यूजर्स दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन

एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह बहुत अच्छा है... किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए ऐसा पहले कभी नहीं हुआ... वाकई बहुत अच्छा। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि यह एक स्ट्रेस बस्टर की तरह से है। पूरी स्क्रीन को पट्टियों से ढकने की कोशिश की जा रही है। मैं अब शांति से हूं। बता दें कि गूगल के इस फीचर को ईस्टर एग्स कहा जाता है। इससे पहले हॉलीवुड फिल्म बार्बी के लिए भी Google ने ग्रेटा गेरविग के पेज के लिए अपने 'ईस्टर एग्स' फीचर को इनेबल किया था। यह किसी फिल्म को ट्रिब्यूट देना का एक खास तरीका है।

जवान में शाहरुख के साथ नजर आ रही कलाकारों की फौज

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में कलाकारों की एक लंबी फौज है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा नजर आ रही हैं। वहीं इस फिल्म में विजय सेतुपति विलन की भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा, प्रियमणि और संजीता भट्टाचार्या ने भी काम किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण का एक एक्सटेंडेड कैमियो भी है। जवान में शाहरुख खान का डबल रोल है। इस मल्टीस्टारर फिल्म को एटली ने डायरेक्ट किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।