SRK की फिल्म Jawan ने मचाया तहलका, पहले ही दिन कमाए 75 करोड़ रुपये, पठान, बाहुबली, KGF, गदर-2 सबको किया पीछे

'जवान' (Jawan) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। जवान इस साल की मोस्ट अवेडेट फिल्म थी। गुरुवार यानी 7 सितंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसे दर्शकों के साथ साथ फिल्म क्रिटीक्स का भी काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। 'जवान' ने गुरुवार को अपनी रिलीज के पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन वाली फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया

अपडेटेड Sep 08, 2023 पर 1:40 PM
शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है। जवान इस साल की मोस्ट अवेडेट फिल्म थी। गुरुवार यानी 7 सितंबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसे दर्शकों के साथ साथ फिल्म क्रिटीक्स का भी काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। 'जवान' ने गुरुवार को अपनी रिलीज के पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन वाली फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर रखने वाली वेबसाइट Sacnilk.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक'जवान' ने अपने पहले ही दिन 75 करोड़ रुपये की छप्परफाड़ कमाई कर डाली है।

जवान ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

जवान ने अपने हिंदी वर्जन में कुल 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं इस फिल्म ने तमिल वर्जन के लिए कुल 5 करोड़ रुपये और तेलगू के लिए भी कुल 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जिससे इस फिल्म की पहली दिन की टोटल कमाई 75 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सिनेमाघरों में सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी रात के शो के लिए थी। रात के शो में 'जवान' की कुल ऑक्युपेंसी 69.34 फीसदी थी। वहीं सुबह के शो में सबसे कम ऑक्युपेंसी दर्ज की गई। सुबह के शो में 'जवान' की कुल ऑक्युपेंसी 46.11 फीसदी थी।

Jawan की रिलीज डे पर कंगना ने SRK के लिए लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी, किंग खान को बताया सिनेमा का भगवान


जवान में शाहरुख के साथ नजर आ रही कलाकारों की फौज

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में कलाकारों की एक लंबी फौज है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा नजर आ रही हैं। वहीं इस फिल्म में विजय सेतुपति विलन की भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा, प्रियमणि और संजीता भट्टाचार्या ने भी काम किया है। फिल्म में दीपिका पादुकोण का एक एक्सटेंडेड कैमियो भी है। जवान में शाहरुख खान का डबल रोल है। इस मल्टीस्टारर फिल्म को एटली ने डायरेक्ट किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।