शाहरुख खान (Shahrukh khan) की मोस्ट अवेडेट फिल्म जवान (Jawan) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटीक्स दोनों की तरफ से ही काफी शानदार रेस्पॉन्स मिला है। कई सारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जवान अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। जवान ने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स को धाराशाई कर दिया है। इसे एडवांस बुकिंग में भी काफी शानदार रेस्पॉनस मिला था।
जवान की रिलीज पर बॉलीवुड सेलेब्स ने दी शाहरुख को बधाई
जवान (Jawan) की रिलीज पर कई सारे मशहूर बॉलीवुड सेलेब्स ने शाहरुख को बधाई दी है। कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने सोशल मीडिया के जरिए शाहरुख खान को जवान के लिए बधाई दी है। इसमें एक नाम कंगना रनौत का भी है। कंगना ने जवान के लिए शाहरुख की खूब जम कर तारीफ की है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर शाहरुख के लिए एक स्टोरी पोस्ट की है।
कंगना रनौत ने की शाहरुख खान की तारीफ
कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा कि नब्बे के दशक का परम प्रेमी लड़का होने से लेकर चालीस और पचास साल में भी अपनी ऑडियंस के साथ अपने रिलेशन को फिर से मजबूत करने के लिए एक दशक तक लंबे संघर्ष तक और फिर भारत के सुपर हीरो के तौर पर उभरने तक। लगभग 60 साल की उम्र असल जिंदगी में भी किसी सुपर हीरो से कम नहीं है। मुझे वह समय याद है जब लोगों ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया था और उनकी पसंद का मजाक उड़ाया था, लेकिन उनका संघर्ष उन सभी कलाकारों के लिए एक मास्टर क्लास है, जो लंबे करियर का आनंद ले रहे हैं। शाहरुख सिनेमा के भगवान हैं जिनकी भारत को सिर्फ गले लगाने के लिए या आपके डिंपल के लिए नहीं बल्कि दुनिया को बचाने के लिए भी आपकी जरूरत है। आपकी दृढ़ता, कड़ी मेहनत और विनम्रता को सलाम किंग खान।
जवान हो गई है सिनेमाघरों में रिलीज
7 सितंबर को जवान सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। इसमें शाहरुख खान के अलावा साउथ की सुपरस्टार नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियमणि, और सुनील ग्रोवर ने भी अभिनय किया है। वहीं इस फिल्म में दीपिका पादुकोण का एक अहम कैमियो भी है।