शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'जवान' (Jawan) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अपनी रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। ऑडियंस के साथ साथ क्रिटीक्स भी इस फिल्म को अपना भरपूर प्यार दे रहे हैं। अब 'जवान' के जश्न में गूगल भी शामिल हो गया है। शाहरुख खान के फैंस की तरह गूगल ने भी जवान को अपने एक अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया है।
