Get App

'जवान' के नाम पर दर्ज हुआ एक और रिकॉर्ड, केवल 9 दिनों में ही किया 400 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन

शाहरुख खान की 'जवान' ने भी अपना नाम 400 करोड़ी फिल्मों में शामिल करा लिया है। 'जवान' सबसे तेज 400 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन गई है। शाहरुख खान की 'जवान' ने महज 9 दिनों में 400 करोड़ रुपये कमा लिये हैं। इसके साथ ही यह सबसे तेज 400 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन गई है। 'जवान' से पहले शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने 11 दिन में 400 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं गदर-2 ने 10 दिनों में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था।

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Sep 16, 2023 पर 7:33 PM
'जवान' के नाम पर दर्ज हुआ एक और रिकॉर्ड, केवल 9 दिनों में ही किया 400 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन
शाहरुख खान की 'जवान' ने महज 9 दिनों में 400 करोड़ रुपये कमा लिये हैं। इसके साथ ही यह सबसे तेज 400 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन गई है

एक वक्त था जब बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपयों का कलेक्शन करने वाली फिल्में काफी बड़ी हिट मानी जाती थीं। हालांकि अब वह दौर आ गया है जब 100 करोड़ का आंकड़ा एक दिन में ही पूरा हो जा रहा है। अब बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट फिल्मों के लिए कलेक्शन का मानक 400-500 करोड़ रुपयों तक जा पहुंचा है। 'बाहुबली 2' से पहले यह आंकड़ा किसी जादुई सपने की तरह से लगता था। पर 'बाहुबली' और कोविड के बाद 'RRR' और KGF-2 के बाद अब यह आंकड़ा नॉर्मल सा लगने लगा है। अब इस इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक शाहरुख खान की 'जवान' ने भी अपना नाम 400 करोड़ी फिल्मों में शामिल करा लिया है। 'जवान' सबसे तेज 400 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन गई है।

9 दिनों में ही 'जवान' ने कमाए 400 करोड़ रुपये

शाहरुख खान की 'जवान' ने महज 9 दिनों में 400 करोड़ रुपये कमा लिये हैं। इसके साथ ही यह सबसे तेज 400 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन गई है। 'जवान' से पहले शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने 11 दिन में 400 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं गदर-2 ने 10 दिनों में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। 'जवान' ने 9 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 413 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। वहीं ग्लोबल कलेक्शन में इस फिल्म ने अभी तक 696.7 करोड़ रुपये कमा डाले हैं।

Netflix, एमेजॉन प्राइम और हॉटस्टार पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज, देखें फिल्मों और वेबसीरीज की पूरी लिस्ट

जल्द ही 500 करोड़ रुपये कमा सकती है 'जवान'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें