इस हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर लोगों को एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज मिलने वाला है। ऑडियंस को अलग अलग प्लेटफॉर्म पर क्राइम ड्रामा से लेकर एक्शन थ्रिलर तक कई सारे शानदार कंटेंट मिलेंगे। ऐसे में आप आने वाले वीकेंड की छुट्टियों में घर पर बैठे-बैठे खुद को एंटरटेन कर सकते हैं। ऐसे में आइये देख लेते हैं उन फिल्मों और वेबसीरीज की लिस्ट जो आने वाले दिनों पर आपको एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं।
बंबई मेरी जान एमेजॉन प्राइम पर रिलीज हो गई है। यह वेबसीरीज आजादी के बाद मुंबई में पनपते अंडरवर्ल्ड की कहानी को बयान करती है। इस वेबसीरीज में के के मेनन, कृतिका कामरा, अविनाश तिवारी और अमायरा दस्तूर जैसे कई सारे शानदार अभिनेता हैं।
काला डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 14 सितंबर को रिलीज हो गई है। यह एक खूफिया ब्यूरों में काम करने वाले अधिकारी की कहानी है। साथ ही इसमें आपको अपराध, सत्ता के खिलाफ संघर्ष और बदले की कहानी भी शामिल है। इसमें भिजीत सिन्हा और बेजॉय नांबियार के साथ अरको रॉय और सतीश बादल ने भी एक्टिंग की है।
छूना-छूना, 15 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इसे पुष्पेंद्र नाथ मिश्रा ने बनाया था। इसमें जिमी शेरगिल, मोनिका पंवार, नमित दास, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी और आशिम गुलाटी जैसे जाने-माने कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक बदले की कहानी है जिसमें लोग डकैती करते हुए नजर आते हैं।
चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली
यह वेबसीरीज 29 सितंबर को सोनीलिव पर रिलीज होगी। विशाल भारद्वाज की यह वेबसीरीज अगाथा क्रिस्टी की "द सिटाफोर्ड मिस्ट्री" पर आधारित है। इसमें वामिका गब्बी, प्रियांशु पेन्युली, नीना गुप्ता, रत्ना पाठक शाह, नसीरुद्दीन शाह, लारा दत्ता, गुलशन ग्रोवर, पाओली दाम, विवान शाह और इमाद शाह जैसे शानदार कलाकार एक्टिंग करते हुए नजर आएंगे।
पहले सीजन को काफी शानदार रेस्पॉन्स मिलने के बाद मेकर जोश मैपलस्टन और जोआना वर्नर जल्द ही सर्वाइविंग समर का दूसरा सीजन लॉन्च करेंगे। यह सीरीज 27 सितंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।
तुर्की के इस शो के पहले सीजन में 1950 के डिकेट की कहानी दिखाई गई थी। इसमें इस्तांबुल के सबसे नए नाइट क्लब में काम करने वाली एक महिला दर्जिन मटिल्डा की कहानी दिखाई गई थी। अब इसके दूसरे सीजन में उनकी बेटी उनकी बेटी रसेल की कहानी बताई जाएगी। यह शो 15 सिंतबर से नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।