Jawan Trailer Out: किंग खान की जवान का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए पेश है जवान का खास ट्रेलर। शाहरुख खान की इस फिल्म में स्टोरी है, डायलॉग्स हैं, कहानी है, सस्पेंस है और ढेर सारा एक्शन है। ट्रेलर से एक बार भी नजर हटी तो दुर्घटना घटी। एक बात तो साफ है कि जवान अब पठान से भी बड़ी हिट होने जा रही है। इस ट्रेलर में जहां हीरोइनों के साथ-साथ शाहरुख खान भी अनेक हैं। आप पलक झपकते हैं और शाहरुख खान का अवतार बदल जाता है।
ट्रेलर ने एक घंटे के भीतर पार किया 20 लाख का आंकड़ा
अपने फैंस को लंबा इंतजार करवाने के बाद आखिरकार जवान का ट्रेलर आ ही गया। जहां सोशल मीडिया पर ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज किया गया है वहीं बुर्ज खलीफा पर इसे 1 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर के दुबई रिलीज के लिए शाहरुख खान भारत से रवाना हो चुके हैं। ट्रेलर में जहां एक तरफ सारी अटेंशन शाहरुख खान की ओर है वहीं विजय सेतुपति लाइमलाइट लूटते नजर आ रहे हैं।
क्या समीर वानखेड़े को दी है चेतावनी
ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स की अलग-अलग ओपिनियन है। ट्रेलर में शाहरुख खान बोलते दिखाई दे रहे हैं कि 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर।' सोशल मीडिया पर इस डायलॉग को समीर वानखेड़े के लिए चेतावनी बताया जा रहा है। वहीं एक यूजर ने इसे पर्सनल बताया है। वैसे अकसर एक्टर्स फिल्मों में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी घटनाओं को लिंक करते हैं। जैसे पठान में शाहरुख खान और सलमान खान दिखाई दिए थे। उस सीन में दोनों ने रिटायरमेंट ना लेने का जिक्र किया था। वैसे ही इस डायलॉग को भी लोग किंग खान के बेटे आर्यन खान के केस से जोड़ रहे हैं।
एडवांस बुकिंग में टूटेंगे रिकॉर्ड
जवान को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रेजेंट किया है। इस फिल्म को डायरेक्ट किया है एटली ने और प्रोड्यूस किया है गौरी खान ने, साथ ही फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं गौरव वर्मा। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु में 7 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। इस ट्रेलर में दमदार डायलॉग्स और पावरपैक परफॉर्मेंसेस हैं। ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग में ही सारे रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद लगाई जा रही है।