Employee fired: एक अमेरिकी कंपनी ने लोगों के लगातार आ रहे हेट कमेंट्स के बाद अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल को लॉक कर दिया। दरअसल कंपनी ने अपने एक एंप्लॉयी को मां की मौत पर छुट्टी मांगने पर फायर किया था। सोशल मीडिया पर इस अनजान एंप्लॉयी की Koroseal ने लीव बढ़ाने की जगह उसे जॉब से बाहर करना ज्यादा सही समझा। ये घटना तब लाइमलाइट में आई जब एंप्लॉयी ने Reddit पर लिखा।
मां की मौत पर शोक व्यक्त करने तक का नहीं मिला वक्त
आदमी ने Reddit पर लिखा कि Koroseal नाम की वॉलकवर बनाने वाली कंपनी ने उसे फायर कर दिया। उसने बस अपने लौटने की तारीख को आगे बढ़ाने के लिए कहा था। Koroseal कंपनी के पूर्व एंप्लॉयी ने कहा कि उसे उसकी मां की मौत पर शोक व्यक्त करने के लिए तीन दिन की पेड लीव दी गई थी। आदमी ने बताया कि इन तीन दिनों में मैंने फ्लोरिडा के लिए उड़ान भरी अपनी मां को दफनाया और वापिस शहर आया। ईमानदारी से कहूं तो मुझे ना ही आराम मिला ना ही दो पल चैन से रोने का समय।
चार दिन की लीव के लिए कर दिया फायर
आदमी ने HR को चार दिन और अनपेड लीव देने के लिए कहा लेकिन लीव की जगह उसे बिना किसी खास जानकारी के फायर कर दिया गया। HR ने कहा कि उन्होंने मुझे शोक व्यक्त करने के लिए लीव देकर काफी दया दिखाई और मेल पर ही बताया कि वो मेरा फाइनल चेक मुझे सौंप देंगे।
कंपनी को किया जा रहा ट्रोल
Koroseal को ये कदम उठाना काफी महंगा पड़ा। हर तरफ सोशल मीडिया पर उनकी नेगेटिव पब्लिसिटी की जा रही है। Koroseal कंपनी के एक्स एंप्लॉयी ने बताया कि कंपनी की सोशल मीडिया प्रेजेंस काफी स्ट्रांग है। ये हमेशा खुद को एक फ्रेंडलि वर्कप्लेस की तरह ही प्रेजेंट करती है। ट्विटर पर लोगों ने कंपनी के अकाउंट पर जमकर कमेंट किए। Koroseal ने ट्विटर पर ढेरों कमेंट डिलीट किए और अब अपनी प्रोफाइल लॉक कर दी है।
Reddit पर आदमी ने बताया कि वो कंपनी में एक मशीनिस्ट को तौर पर काम कर रहा था। एक मशीन को ऑपरेट करने के लिए छह लोग थे इसलिए कंपनी अगर चाहती तो उसे छुट्टी दे सकती थी। साथ ही आदमी ने बताया कि अब कंपनी उसे पोस्ट हटाने के लिए कह रही है। आदमी ने बताया कि Reddit ने उसकी काफी मदद की। कंपनी की हर सोशल मीडिया प्रोफाइल पर लोग कमेंट कर रहे हैं। कंपनी कमेंट्स डिलीट कर-कर के थक गई है। उसे अपने अकाउंट्स तक लॉक करने पड़े।