Get App

Jawan Trailer Out: शाहरुख खान की 'जवान' ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, ट्रेलर में दिखाई दिए कई दमदार लुक्स

Jawan Trailer Out: पठान की धमाकेदार कलेक्शन के बाद अब शाहरुख खान इस साल की अपनी दूसरी धमाकेदार फिल्म लेकर आने वाले हैं। इसी रेस में उन्होंने जवान का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। जहां फिल्म का टीजर काफी सिंपल था वहीं ट्रेलर काफी ज्यादा ट्विस्टेड और सस्पेंस से भरपूर। यहां एक या दो नहीं बल्कि अंदाजन शाहरुख खान के लगभग पांच अलग-अलग अवतार देखने को मिल रहे हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 31, 2023 पर 1:39 PM
Jawan Trailer Out: शाहरुख खान की 'जवान' ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, ट्रेलर में दिखाई दिए कई दमदार लुक्स
आप पलक झपकते हैं और शाहरुख खान का अवतार बदल जाता है।

Jawan Trailer Out: किंग खान की जवान का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए पेश है जवान का खास ट्रेलर। शाहरुख खान की इस फिल्म में स्टोरी है, डायलॉग्स हैं, कहानी है, सस्पेंस है और ढेर सारा एक्शन है। ट्रेलर से एक बार भी नजर हटी तो दुर्घटना घटी। एक बात तो साफ है कि जवान अब पठान से भी बड़ी हिट होने जा रही है। इस ट्रेलर में जहां हीरोइनों के साथ-साथ शाहरुख खान भी अनेक हैं। आप पलक झपकते हैं और शाहरुख खान का अवतार बदल जाता है।

ट्रेलर ने एक घंटे के भीतर पार किया 20 लाख का आंकड़ा

अपने फैंस को लंबा इंतजार करवाने के बाद आखिरकार जवान का ट्रेलर आ ही गया। जहां सोशल मीडिया पर ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज किया गया है वहीं बुर्ज खलीफा पर इसे 1 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर के दुबई रिलीज के लिए शाहरुख खान भारत से रवाना हो चुके हैं। ट्रेलर में जहां एक तरफ सारी अटेंशन शाहरुख खान की ओर है वहीं विजय सेतुपति लाइमलाइट लूटते नजर आ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें