Get App

Jungle Cry Review: अंडर-14 रग्बी वर्ल्ड कप जीतने की सच्ची कहानी है अभय देओल की यह फिल्म

एक्टिंग की बात करें तो अभय देओल रूद्र की भूमिका में फिट बैठते हैं, जबकि रोशनी की भूमिका में एमिली शाह ने भी अपनी छाप छोड़ी है। सपोर्टिंग रोल में अतुल कुमार, स्टीवर्ट राइट और अन्य को मिस नहीं किया जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 02, 2022 पर 2:13 PM
Jungle Cry Review: अंडर-14 रग्बी वर्ल्ड कप जीतने की सच्ची कहानी है अभय देओल की यह फिल्म
2007 अंडर- 14 रग्बी वर्ल्ड कप की सच्ची कहानी पर यह फिल्म आधारित है

फिल्म: जंगल क्राई

कास्ट: अभय देओल, एमिली शाह

डायरेक्टर: सागर बेल्लारी

रेटिंग: 3.5 स्टार्स

बॉलीवुड में स्पोर्ट्स ड्रामा अक्सर जाने माने स्टार्स प्लेयर्स पर बनाए जाने का ट्रेंड है। हालांकि, इससे बाहर निकलते हुए 'जंगल क्राई' के मेकर्स ने 12 ऐसे रग्बी प्लेयर्स की कहानी को पर्दे पर उतारा है, जिन्होंने अपनी चाह से अपनी मंजिल तक पहुंचने की राह पाई है। फिल्म की कहानी 12 अंडरडॉग की है, जिन्हें पहले फुटबॉल खेलने के लिए चुना जाता है, लेकिन बाद में उनकी किस्मत उन्हें इंग्लैंड के रग्बी वर्ल्ड कप ले जाती है। 2007 अंडर -14 रग्बी वर्ल्ड कप की सच्ची कहानी पर आधारित यह फिल्म इंडिया की टीम द्वारा सभी के उम्मीद से उलट शानदार प्रदर्शन की एक खूबसूरत यात्रा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें