Get App

Justin Bieber के फैंस के लिए बड़ी खबर, 18 अक्टूबर को नई दिल्ली में करेंगे परफॉर्म, यहां बुक कर सकते हैं टिकट

कनाडा के सिंगर Justine Bieber के फैंस के लिए बड़ी खबर है। जस्टिन बीबर जल्द ही भारत में शो करने वाले हैं। 'Justice World Tour' वापिस आ गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 20, 2022 पर 7:41 PM
Justin Bieber के फैंस के लिए बड़ी खबर, 18 अक्टूबर को नई दिल्ली में करेंगे परफॉर्म, यहां बुक कर सकते हैं टिकट
जस्टिन 18 अक्टूबर को दिल्ली में करेंगे परफॉर्म।

Justine Bieber New Delhi Show 18 October 2022: कनाडा के सिंगर Justine Bieber के फैंस के लिए बड़ी खबर है। जस्टिन बीबर जल्द ही भारत में शो करने वाले हैं। 'Justice World Tour' वापिस आ गया है। भारत में परफॉर्म करने के लिए जो तारीख तय की गई थी, जस्टिन उसी तारीख पर परफॉर्म करेंगे। इंडिया टूर में वह नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम (JLN Stadium) में 18 अक्टूबर 2022 को परफॉर्म करेंगे। ये टिकट फैंस बुक माई शो पर बुक कर सकते हैं। टिकट की कीमत 4,000 रुपये से शुरू है।

पहले टाला गया था ये शो

जस्टिन बीबर ने पहले अपने शो को हेल्थ कारणों से टाल दिया था। उन्हें रामसे हंट सिंड्रोम का पता चला था, जिसके कारण उनके चेहरा आंशिक रूप से पैरालाइज्ड हो गया था। अब वह जल्द ही भारत में परफॉर्म करेंगे। 'बेबी' और 'लेट मी लव यू' जैसे मशहूर गाने वाले सिंगर जस्टिन बीबर 'जस्टिस वर्ल्ड टूर' को फिर से शुरू करेंगे। इस टूर के तहत वह यूरोप के कई देशों, एशिया, मिडिल ईस्ट, आस्ट्रेलिया जैसे देशों में परफॉर्म करेंगे।

जस्टिन बीबर कॉन्सर्ट - इंडिया डेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें