Get App

K Viswanath: तेलुगू के दिग्गज फिल्म डायरेक्टर के विश्वनाथ का 92 साल की उम्र में निधन, तेलंगाना के CM ने जताया शोक

K Viswanath: तेलुगू के दिग्गज फिल्म डायरेक्टर के विश्वनाथ का गुरुवार को देर रात निधन हो गया है। उनकी तबियत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। उनके परिवार में उनके दो बेटे और एक बेटी है। जूनियर एनटीआर, मेगास्टार चिरंजीवी समेत कई हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं राज्य के सीएम ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2023 पर 9:09 AM
K Viswanath: तेलुगू के दिग्गज फिल्म डायरेक्टर के विश्वनाथ का 92 साल की उम्र में निधन, तेलंगाना के CM ने जताया शोक
के. विश्वनाथ को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है

K Viswanath: टॉलीवुड के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर के. विश्वनाथ (K Viswanath) का गुरुवार देर रात निधन हो गया। वह 92 साल के थे। लंबी बीमारी के चलते उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से जुबली हिल्स स्थित उनके निवास स्थान पर देर रात करीब 1 बजे लाया गया। के विश्वनाथ को कला तपस्वी के नाम से भी जाना जाता था। विश्वनाथ को साल 2017 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। ये इंडियन फिल्म इंडस्ट्री का सर्वोच्च अवॉर्ड है। इसके अलावा उन्हें 6 नेशनल फिल्म फेयर अवॉर्ड, 8 स्टेट नंदी अवॉर्ड और 10 फिल्मफेयर पुरस्कार अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

तेलुगू सिनेमा के जाने-माने अभिनेता जूनियर एनटीआर ने ट्वीट कर के. विश्वनाथ के निधन पर शोक जताया। वहीं तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव ने विश्वनाथ के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

एक्टिंग भी कर चुके हैं विश्वनाथ

के. विश्वनाथ का जन्म 19 फरवरी 1930 को गुंटूर जिले में हुआ था। उन्होंने 1965 में आत्मा गौरवम फिल्म के साथ बतौर फिल्म निर्देशक अपनी पारी का आगाज किया था। उन्होंने अपने करियर में 50 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया। वह फिल्मकार बनने से पहले एक बेहतरीन अभिनेता भी रह चुके हैं। विश्वनाथ ने तेलुगू, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें 2016 में दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और 1992 में पद्मश्री से नवाजा जा चुका है। विश्वनाथ ने तेलुनु सिनेमा के साथ-साथ तमिल और हिंदी में भी खूब मशहूर हुए हैं। विश्वनाथ ने 1965 से 50 फिल्में बनाई हैं। वह तेलुगु फिल्म उद्योग के साथ-साथ तमिल और हिंदी सिनेमा में भी सक्रिय रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें