काजोल ने पूछी शाहरुख खान से ‘पठान’ की रिएल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, जानिए क्या है पूरा मामला

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़े। हालांकि काजोल से जब एक इंटरव्यू के दौरान एक सवाल पूछा गया कि वो शाहरुख खान से मिलने पर वो क्या सवाल पूछेंगी। काजोल का कहना था कि वो पठान की कलेक्शन को लेकर सवाल करेंगी। इससे लोगों के मन में सवाल पैदा हो गए हैं।

अपडेटेड Jul 16, 2023 पर 6:21 PM
शाहरुख खान और काजोल की दोस्ती मशहूर है लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस के सवाल ने एक्टर के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं।

काजोल शाहरुख खान की कितनी अच्छी दोस्त हैं ये बात किसी से भी छिपी नहीं है। हाल ही में काजोल न शाहरुख खान से कुछ ऐसा पूछ दिया कि सभी हैरान हो गए। दरअसल काजोल का कहना है कि वो शाहरुख खान से पठान की असल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानना चाहती हैं। पठान ने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए और जबरदस्त 1000 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ऐसे में कलेक्शन को लेकर डाउटफुल होने से मामला थोड़ा गड़बड़ा गया है।

काजोल ने दी अनोखी स्टेटमेंट

वैसे तो पठान की कलेक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर बातचीत जारी है लेकिन काजोल की इस स्टेटमेंट के बाद से लोगों को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर डाउट होने लगा है। एक इंटरव्यू के दौरान काजोल से सवाल पूछ गया कि वो एक चीज बताएं जो वो शाहरुख खान से पूछना चाहती हैं ? काजोल ने हंसते हुए कहा कि पठान ने असल में कितनी कमाई की?


काजोल के जेस्चर को समझा गलत

हालांकि काजोल इस सवाल के साथ हंसती हुई दिखाई दीं, वहीं कुछ लोगों ने काजोल के मजाक को सीरियस ले लिया। इसके साथ ही अब लोग भी पठान की कलेक्शन पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि पठान की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ जरूर कुछ गड़बड़ है। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि मुझे डाउट था कि कुछ गड़बड़ है थैंक्स काजोल मैम मुझे क्लू देने के लिए।

UAE में पहली बार गर्मियों में 50 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, दुबई और अबू धाबी में पड़ रही है प्रचंड गर्मी

काजोल की ले रहे साइड

वहीं कुछ लोग काजोल की साइड लेते हुए आदमी की खिल्ली उड़ाते हुए नजर आए। एक यूजर ने कहा कि भाई तू इंग्लिश क्लासेस ले उसका मतलब है कि पठान ने मीडिया के बताए गए फीगर्स से भी ज्यादा कमाई की है। दूसरे यूजर का कहना है कि एक छोटी सी क्लिप का गलत मतलब निकाला जा रहा है। इसके अलावा काजोल ने शाहरुख खान की तारीफ भी की औऱ कहा कि मैं शाहरुख के लिए बहुत-बहुत खुश हूं। मैंने उन्हें मैसेज भी किया था और बताया था कि कि मुझे उनके बारे में ये सब जानकर कितनी खुशी हुई। मुझे लगता है कि ये उसका नया फेज है और एक नया वक्त है और मैं उसके लिए बेहद खुश हूं। मुझे लगता है कि वो एक किंग है और हमेशा एक किंग रहेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।