Kalki 2898 AD OTT Date: कल्कि 2898 एडी जल्द ही OTT पर देगी दस्तक, जानिए कब और किस प्लेटफॉर्म पर देखें

Kalki 2898 AD OTT Release Date: अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म Kalki 2898 AD ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म 500 करोड़ का कलेक्शन पार कर चुकी है। अब इस फिल्म के OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म जुलाई के आखिरी में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीम हो सकती है

अपडेटेड Jul 08, 2024 पर 12:17 PM
Kalki 2898 AD OTT Release Date: कल्कि 2898 एडी पूरी दुनिया में 750 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी है।

नाग अश्विन के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है। अभी तक यह फिल्म पूरी दुनिया में 715 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही है। सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। 27 जून को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इसके OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में कहा जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमेजॉन प्राइम 'कल्कि 2898 एडी' को तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में अंग्रेजी सब-टाइटल्स के साथ स्ट्रीम किया जाएगा। हिंदी भाषा में ये नेटफ्लिक्स पर अंग्रेजी सब-टाइटल्स के साथ उतारी जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को जुलाई के आखिरी तक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की तैयारी चल रही है।

फिल्म में हैं कई बड़े सितारे


बता दें कि वैजयंती मूवीज की ओर से बनाई गई ‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और प्रभास समेत कई शानदार कलाकार शामिल हैं। फिल्म में दिशा पटानी, सास्वता चटर्जी और शोभना भी अभिनय कर रही हैं। ऐसे में जाहिर है कि ये फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। इस फिल्म को 27 जून को दुनिया भर में छह भाषाओं में रिलीज किया गया था। फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की बात करें तो ये फिल्म अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है। कथित तौर पर कहा जा रहा है कि इस फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म अपने बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के आखिरी तक 1000 करोड़ रुपये कमाई कर सकती है।

OTT पर फिल्म कब होगी रिलीज

मौजूदा समय में यह चर्चा चल रही है कि फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को सितंबर के दूसरे हफ्ते में ओटीटी पर रिलीज किया जाए। इको लेकर मेकर्स अभी इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर कंफ्यूज है। इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। ऐसे में मेकर्स इसकी रिलीज को लेकर कोई भी जल्दबाजी नहीं करना चाहते है। यही वजह है कि फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर खूब सोच-समझकर फैसला लिया जा रहा है। हालांकि रिपोर्ट्स में का दावा किया गया है कि इस फिल्म को जुलाई यानी इसी महीने के आखिरी में ओटीटी पर रिलीज कर दिया जाएगा।

Kalki 2898 AD: प्रभास की फिल्म कल्कि की पहले दिन बंपर कमाई, वीकेंड में 500 करोड़ के पार की उम्मीद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।