नाग अश्विन के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है। अभी तक यह फिल्म पूरी दुनिया में 715 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही है। सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। 27 जून को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इसके OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में कहा जा रहा है कि यह फिल्म जल्द ही OTT प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है।
