Kalki Munjya OTT Release Date: ओटीटी पर यहां देख सकते हैं Kalki 2898 AD, जानें किस डेट पर आएगी Munjya

Kalki Munjya OTT Release Date: प्रभास की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म Kalki 2898 AD अब OTT प्लेटफार्मों पर स्ट्रीम हो रही है। हिंदी वर्जन नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। जबकि, कलकी के अन्य भाषाओं के वर्जन Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रहे हैं

अपडेटेड Aug 22, 2024 पर 6:31 PM
Kalki Munjya OTT Release Date: प्रभास की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म Kalki 2898 AD अब OTT प्लेटफार्मों पर स्ट्रीम हो रही है।

Kalki Munjya OTT Release Date: प्रभास की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म Kalki 2898 AD अब OTT प्लेटफार्मों पर स्ट्रीम हो रही है। हिंदी वर्जन नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। जबकि, कलकी के अन्य भाषाओं के वर्जन Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रहे हैं। लोकल भाषाओं में तेलुगु, मलयालम, तमिल और कन्नड़ वर्जन सिर्फ प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव रूप से स्ट्रीम हो रहे हैं। वहीं, Munjya भी 24 अगस्त को रीलीज होगी।

Kalki 2898 AD में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, प्रभास, कमल हासन, दिशा पाटनी, अन्ना बेन, सस्वता चटर्जी और शोभना जैसे बड़े सितारे शामिल हैं। फिल्म में कई सरप्राइज कैमियो भी हैं, जिनमें एस एस राजामौली और विजय देवरकोंडा शामिल हैं। फिल्म की कहानी महाभारत के महाकाव्य और विज्ञान का मिक्स है। 27 जून को रिलीज हुई इस फिल्म ने 2024 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक के रूप में उभरते हुए विश्व स्तर पर 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

Munjya के ओटीटी प्रीमियर का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आदित्य सरपोतदार की बनाई कॉमेडी-हॉरर फिल्म में शर्वरी, अभय वर्मा, सत्यराज और मोना सिंह जैसे सितारे हैं, 2024 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही है। हालांकि ओटीटी प्रशंसकों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा क्योंकि Munjya टीवी डेब्यू 24 अगस्त 2024 को स्टार गोल्ड पर होने जा रहा है, इसके बाद यह डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।


Munjya की कहानी भारतीय पौराणिक कथाओं और लोककथाओं से प्रेरित है। यह फिल्म Maddock Films के अमर कौशिक और दिनेश विजान द्वारा प्रोड्यूस की गई है और Maddock Supernatural Universe की चौथी किश्त है। फिल्म में एक युवा व्यक्ति (अभय वर्मा) अपने होमटाउन जाकर एक पारिवारिक रहस्य का पता चलता है। Kalki 2898 AD और Munjya दोनों ही फिल्मों ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। अब ओटीटी प्लेटफार्मों पर आने से दर्शकों के बीच क्रेज बढ़ेगा।

क्या पिछले साल 1 अप्रैल से पहले खरीदे गए डेट म्यूचुअल फंड के LTCG पर इंडेक्सेशन बेनेफिट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।