Kalki Munjya OTT Release Date: प्रभास की मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म Kalki 2898 AD अब OTT प्लेटफार्मों पर स्ट्रीम हो रही है। हिंदी वर्जन नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। जबकि, कलकी के अन्य भाषाओं के वर्जन Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रहे हैं। लोकल भाषाओं में तेलुगु, मलयालम, तमिल और कन्नड़ वर्जन सिर्फ प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव रूप से स्ट्रीम हो रहे हैं। वहीं, Munjya भी 24 अगस्त को रीलीज होगी।
