KRK: बॉलीवुड एक्टर कमाल राशिद खान को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, विवादित ट्वीट करने का है आरोप

KRK द्वारा साल 2020 में किए गए एक विवादित ट्वीट को लेकर मुंबई पुलिस ने उन पर कार्रवाई की है। मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने के तुरंत बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया

अपडेटेड Aug 30, 2022 पर 10:27 AM
मुंबई पुलिस के मुताबिक उन्हें आज बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा

बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (Kamal Rashid Khan-KRK) को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कमाल खान के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

कमाल द्वारा साल 2020 में किए गए एक विवादित ट्वीट को लेकर मुंबई पुलिस ने उन पर कार्रवाई की है। मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने के तुरंत बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई पुलिस के मुताबिक उन्हें आज बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Coronavirus Updates: एक दिन में 5,439 नए केस दर्ज, एक्टिव केस 70,000 से हुए कम


मुंबई पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा कि कमाल राशिद खान को मलाड पुलिस ने 2020 में उनके विवादित ट्वीट को लेकर गिरफ्तार किया है। मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें आज बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हालांकि, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अभिनेता को किस ट्वीट के लिए गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ 2020 में सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक FIR दर्ज की गई थी।

अभिनेता द्वारा पोस्ट किए गए अपमानजनक ट्वीट्स के संबंध में युवा सेना की कोर कमेटी के सदस्य राहुल कनाल की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई थी। पीटीआई से एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने कमाल आर खान के खिलाफ दोनों मृतक अभिनेताओं के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए धारा 294 और IPC के अन्य प्रावधानों के तहत FIR दर्ज की है।

आपको बता दें कि कमाल खान (Actor Kamaal Khan) का विवादों से पुराना नाता है। वो फिल्मों की रिव्यू भी करते हैं। इसके अलावा उन्होंने कई बार बॉलीवुड अभिनेताओं पर भी हमला बोला है। कमाल खान कई हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।