Coronavirus Updates: एक दिन में 5,439 नए केस दर्ज, एक्टिव केस 70,000 से हुए कम

Coronavirus Updates: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 65,732 हो गई है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 1.70 फीसदी हो गई है। जबकि एक दिन में 22,031 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं

अपडेटेड Aug 30, 2022 पर 10:30 AM
देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

Coronavirus Updates: देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप कम होता नजर आने लगा है। नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट का रूख बना हुआ है। इस बीच पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 5,439 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कल यानी 29 अगस्त को 7,591 नए मामले सामने आए थे। इसके पहले 27 अगस्त को 9,520 नए मामले सामने आए थे और 41 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई थी।

एक्टिव केस 70,000 से कम हुए  

एक्टिव मामलों की संख्या में बड़ी गिरावट आई है। एक्टिव केस 65,732 हो गए हैं। वहीं एक दिन में 22,031 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 1.70 फीसदी हो गई है। वहीं वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.64 फीसदी है। देश में अब तक कुल 4,38,25,024 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.66 फीसदी है। इंडियन मेडिकल रिसर्च काउंसिल (Indian Council of Medical Research -ICMR) की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 अगस्त तक कुल 88.55 करोड़ से ज्यादा सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं 30 अगस्त को 3,20,418 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 212.17 करोड़ पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 26,36,224 डोज लगाई गई है।

KRK: बॉलीवुड एक्टर कमाल राशिद खान को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, विवादित ट्वीट करने का है आरोप


इन राज्यों में एक्टिव केस

सोमवार को दिल्ली में 2,605 एक्टिव केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 11,679 मामले, हरियाणा में 2,300 मामले, पंजाब में 17,678 एक्टिव मामले सामने आए हैं। वहीं केरल में 8,551 से ज्यादा एक्टिव केस दर्ज किए हैं। इसी तरह तमिलनाडु में एक्टिव केस की संख्या 5,268 हो गई है। जबकि कर्नाटक में 7,859 एक्टिव केस सामने आए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।