कंगना रनौत ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में फंसे सेलेब्स को लगाई लताड़, बोलीं सुधर जाओ वरना...

महादेव बेटिंग ऐप के मामले पर बॉवीवुड की हस्तियों को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से तलब किए जाने के बाद बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी कमेंट किया है। उन्होंने इस मामले में फंसे सभी बॉलीवुड सेलेब्स को लताड़ा भी है। अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर इस बारे में पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे पास भी इसे लेकर एक साल में 6 बार ऑफर आया था। हर बार मुझे कई करोड़ रुपये ऑफर किए गए

अपडेटेड Oct 07, 2023 पर 4:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
महादेव बेटिंग ऐप के मामले पर बॉवीवुड की हस्तियों को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से तलब किए जाने के बाद बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी कमेंट किया है

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बीते बुधवार महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले की जांच के मामले में बॉलीवुड के कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को तलब किया। ED ने बुधवार को अभिनेता रणबीर कपूर को तलब किया। इसके अलावा इस मामले में बॉलीवुड की 17 हस्तियां भी ईडी के राडार पर हैं। इनमें रणबीर कपूर के अलावा हुमा कुरेशी, श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ और सोनाक्षी सिन्हा जैसी हस्तियों का नाम शामिल है। साथ ही इस मामले में अभी तक छत्तीसगढ़ से चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। यह पूरा मामला तब उभर कर सामने आया था जब बॉलीवुड की ये हस्तियां इस साल फरवरी में UAE में चंद्राकर की शादी में शामिल हुई थीं।

कंगना ने लगाई लताड़

महादेव बेटिंग ऐप के मामले पर बॉवीवुड की हस्तियों को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की तरफ से तलब किए जाने के बाद बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी कमेंट किया है। उन्होंने इस मामले में फंसे सभी बॉलीवुड सेलेब्स को लताड़ा भी है। अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर इस बारे में पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे पास भी इसे लेकर एक साल में 6 बार ऑफर आया था। हर बार मुझे कई करोड़ रुपये ऑफर किए गए। लेकिन मैंने हर बार ना ही कहा। अब और देखो। ईमानदारी अब आपके लिए अच्छी होती है। यह नया भारत है। सुधर जाओ या फिर सुधार दिए जाओगे। इसके बाद उन्होंने अपनी इस पोस्ट पर एक हंसी और एक तिरंगे की इमोजी भी बनाई।

Bigg Boss सीजन 17 में नजर आ सकती हैं ममता कुलकर्णी, सलमान खान के साथ दे चुकीं हैं ये सुपरहिट फिल्म | Moneycontrol Hindi


दुबई से चलाया जा रहा था पूरा कारोबार

सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के इस ऐप का पूरा कारोबार दुबई से चलाया जा रहा था। इस ऐप पर कथित तौर पर नए यूजर्स को नॉमिनेट करने, ID बनाने और बेनामी बैंक खातों के एक पेज के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग करने के लिए ऑनलाइन बुक सट्टेबाजी अप्लीकेशन का इस्तेमाल किया जा रहा था। News18 के मुताबिक रणबीर कपूर की टीम ने प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से जारी समन का जवाब दिया है। महादेव मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेता को तलब किया गया था। न्यूज 18 के मुताबिक अभिनेता की टीम ने ईडी से संपर्क किया है और उनसे टीम के सामने पेश होने के लिए दो हफ्ते का वक्त मांगा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।