अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी को कंगना ने बताया फ्लॉप फिल्म, अभिनेत्री ने करण जौहर पर उतारा अपना गुस्सा

अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि, करण जौहर की फिल्म सेल्फी ने पहले दिन मुश्किल से 10 लाख रुपये कमाए हैं। मैं एक भी ट्रेड या मीडियाकर्मी को इसके बारे में बात करते नहीं देखती, उनका मजाक उड़ाना या धमकाना भूल जाइए जिस तरह से वे मुझे परेशान करते हैं। इसके बाद उन्होंने एक न्यूज क्लिप को भी शेयर किया जिसमें अक्षय कुमार को कंगना रनौत का मेल वर्जन बताया गया था

अपडेटेड Feb 25, 2023 पर 8:19 PM
अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी को कंगना ने बताया फ्लॉप फिल्म, अभिनेत्री ने करण जौहर पर उतारा अपना गुस्सा

बॉलिवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हमेशा ही अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब उन्होंने अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की नई रिलीज फिल्म सेल्फी को लेकर तंज कसा है। कंगना ने इस फिल्म को लेकर दावा किया है कि यह फिल्म फ्लॉप साबित होगी। कंगना रनोत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में इस फिल्म को लेकर तंज कसा है।

क्या लिखा कंगना रनौत ने

अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि, करण जौहर की फिल्म सेल्फी ने पहले दिन मुश्किल से 10 लाख रुपये कमाए हैं। मैं एक भी ट्रेड या मीडियाकर्मी को इसके बारे में बात करते नहीं देखती, उनका मजाक उड़ाना या धमकाना भूल जाइए जिस तरह से वे मुझे परेशान करते हैं। इसके बाद उन्होंने एक न्यूज क्लिप को भी शेयर किया जिसमें अक्षय कुमार को कंगना रनौत का मेल वर्जन बताया गया था। बता दें कि अक्षय कुमार और कंगना रनौत दोनों की ही पिछली फिल्में बैक-टू बैक फ्लॉप रही थीं।

IAS Tina Dabi की कितनी है सैलरी, जानिए जैसलमेर की कलेक्टर के बारे में पूरी डिटेल


क्या कहा कंगना ने

न्यूज क्लिप को साझा करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि मैं सेल्फी के फ्लॉप होने के बारे में न्यूज खोज रही थी। तब मैंने पाया कि लगभग सभी न्यूज आर्टिकल मेरे बारे में हैं। क्या ये भी मेरी ही गलती है। वाह भाई करण जौहर वाह बधाई हो। कंगना ने कहा कि अक्षय कुमार और उनको फिल्म फ्लॉप होने के बारे में जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। लेकिन करण जौहर के लिए कुछ नहीं कहा जा रहा है।

कगंना ने कहा कोई करण जौहर से क्यों नहीं पूछा जा रहा सवाल

कंगना ने आगे कहा कि सेल्फी के फ्लॉप होने को लेकर कोई करण जौहर से सवाल क्यों नहीं पूछ रहा? इस तरह के माफिया न्यूज में हेराफेरी करते हैं। फिल्म पर रिएक्शन देते हुए कंगना ने लिखा कि सेल्फी के कुछ सीन बेहद ही अच्छे हैं। कुछ डॉयलॉग आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। अक्षय को अपने सुपरस्टार स्वैग को फ्लॉन्ट करने के लिए बहुत सारी स्क्रीन स्पेस मिलती है, जबकि इमरान हाशमी ने भी आरटीओ इंस्पेक्टर के तौर पर बढ़िया काम किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।