IAS Tina Dabi की कितनी है सैलरी, जानिए जैसलमेर की कलेक्टर के बारे में पूरी डिटेल

IAS Tina Dabi: टीना डाबी जैसलमेर की जिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं। वह किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं हैं। उनके बारे में हर कोई जानना चाहता है। उन्हें लाखों रुपये की सैलरी मिलने के अलावा कई तरह की सुविधाएं मिली हुई हैं। बतौर कलेक्टर जैसलमेर में उनकी पहली पोस्टिंग है। इससे पहले वो फाइनेंस विभाग में काम कर रही थीं

अपडेटेड Feb 25, 2023 पर 9:06 AM
टीना डाबी को एक निजी सुरक्षा अधिकारी भी मिलता है जो उनके साथ फील्ड में रहता है

IAS Tina Dabi: टीना डाबी देश की सबसे चर्चित IAS अधिकारी हैं। उन्होंने साल 2016 की UPSC परीक्षा में टॉप किया था। सोशल मीडिया में उनके लाखो फॉलोअर्स हैं। पिछले साल टीना डाबी ने डॉक्टर से आईएएस अधिकारी बने प्रदीप गवांडे (Pradeep Gawande) से शादी की थी। दोनों अधिकारी राजस्थान में तैनात हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों और वीडियो को हजारों लोग रिशेयर करते हैं। मौजूदा समय में टीना डाबी राजस्थान के जैसलमेर में बतौर जिला अधिकारी काम कर रही हैं। वो हर महीने कितने रुपये कमाती हैं? इस बारे में जानने के लिए बहुत से लोगों की दिलचस्पी बनी हुई है।

टीना डाबी किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। वो जहां भी जाती हैं। लोग उनके ऑटोग्राफ लेने के लिए उमड़ पड़ते हैं। टीना डाबी के पति प्रदीप गावंडे भी डाबी के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

जानिए टीना डाबी की कितनी है सैलरी


चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी जैसलमेर की 65वीं कलेक्टर हैं। इससे पहले राजस्थान सरकार के वित्त विभाग (finance department) में काम कर रहीं थीं। उस समय उन्हें 56,100 रुपये प्रति माह सैलरी मिल रही थी। राजस्थान में जिला कलेक्टर की सैलरी 1.34 लाख रुपये से 1.50 लाख रुपये के बीच है। संभावना जताई जा रही है कि उन्हें भी यही सैलरी मिलती होगी। इसके अलावा उन्हें कई तरह की सुविधाएं भी मिली हुई हैं।

मिली हैं ये सुविधाएं

टीना डाबी को राज्य सरकार की ओर से सरकारी आवास और एक गाड़ी भी मिली हुई है। इसके साथ उन्हें ड्राइवर और नौकर भी दिए जाते हैं। सरकारी आवास पर बगीचे के रख-रखाव के लिए माली मिला हैं।

Umesh Pal: यूपी में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और एक गनर की गोली मारकर हत्या, बम से भी हुआ हमला, देखें वीडियो

फील्ड में हमेशा रहता है एक सुरक्षा अधिकारी 

टीना डाबी को घर में चार वेटर, दो पुलिस कांस्टेबल जो आवास के गेट पर रहते हैं। इसके अलावा टीना डाबी को एक निजी सुरक्षा अधिकारी (personal security officer) भी मिलता है। जो उनके साथ हमेशा फील्ड में रहता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।