कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की फिर बनेगी जोड़ी, Netflix पर दिखेंगे साथ; खत्म हुई 6 साल पुरानी लड़ाई

नेटफ्लिक्स पर नए कॉमेडी शो के प्रोमो में सबसे पहले कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर दिखाई देते हैं। साल 2018 में दोनों के बीच ऑस्ट्रेलिया में शो करने के बाद मुंबई लौटते हुए फ्लाइट में बड़ा विवाद होने की बात सामने आई थी। बता दें कि उसके बाद अली असगर और उपासना सिंह भी शो में नहीं दिखाई दिए थे। फैन्स कपिल और सुनील के एक बार फिर साथ आने से बेहद खुश नजर आ रहे हैं

अपडेटेड Dec 02, 2023 पर 7:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कपिल के कॉमेडी शो का पहला सीजन साल 2016 में आया था। (Image: Netflix Instagram)

कॉमेडियन व एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के बीच की लड़ाई खत्म हो चली है। 6 साल बाद एक बार फिर दोनों की जोड़ी धमाल मचाने के लिए तैयार है। दोनों एक नए कॉमेडी शो में साथ दिखने वाले हैं। इससे पहले कपिल और सुनील, द कपिल शर्मा शो (पुराना नाम कॉमेडी नाइट्स विद कपिल) के जरिए लोगों को हंसाते हुए नजर आए थे। लेकिन 6 साल पहले 2018 में दोनों के बीच बड़ा विवाद हुआ था और सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया था। इस शो में सुनील ग्रोवर ने 'गुत्थी' और 'डॉ. मशहूर गुलाटी' के कैरेक्टर से काफी पॉपलैरिटी बटोरी थी।

द कपिल शर्मा शो का लेटेस्ट सीजन सोनी टीवी पर आ रहा था, जो कुछ ही समय पहले ऑफ एयर हुआ है। अब उनका नया शो नेटफ्लिक्स पर नजर आने वाला है। हाल ही में कपिल शर्मा का बयान आया था, 'घर बदला है, परिवार नहीं'। इसके बाद से ही दर्शकों को कपिल शर्मा के नए शो के आने की उम्मीद थी। अब नेटफ्लिक्स पर इस बारे में प्रोमो जारी कर दिया गया।

फैन्स हैं बेहद खुश


नेटफ्लिक्स पर नए कॉमेडी शो के प्रोमो में सबसे पहले कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर दिखाई देते हैं। बाद में उनके साथ अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर भी जुड़ जाते हैं। यह शो कब से शुरू होगा, इसके बारे में अभी डिटेल्स सामने नहीं आई हैं लेकिन फैन्स कपिल और सुनील के एक बार फिर साथ आने से बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

Jio का सबसे सस्ता 75 रुपये का प्लान, मिलता है अनलिमिटेड कॉल का फायदा

साल 2018 में दोनों के बीच ऑस्ट्रेलिया में शो करने के बाद मुंबई लौटते हुए फ्लाइट में बड़ा विवाद होने की बात सामने आई थी। बता दें कि उसके बाद अली असगर और उपासना सिंह भी शो में नहीं दिखाई दिए थे। कपिल के कॉमेडी शो का पहला सीजन साल 2016 में आया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।