कॉमेडियन व एक्टर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के बीच की लड़ाई खत्म हो चली है। 6 साल बाद एक बार फिर दोनों की जोड़ी धमाल मचाने के लिए तैयार है। दोनों एक नए कॉमेडी शो में साथ दिखने वाले हैं। इससे पहले कपिल और सुनील, द कपिल शर्मा शो (पुराना नाम कॉमेडी नाइट्स विद कपिल) के जरिए लोगों को हंसाते हुए नजर आए थे। लेकिन 6 साल पहले 2018 में दोनों के बीच बड़ा विवाद हुआ था और सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया था। इस शो में सुनील ग्रोवर ने 'गुत्थी' और 'डॉ. मशहूर गुलाटी' के कैरेक्टर से काफी पॉपलैरिटी बटोरी थी।
