'मैं गुस्से में था..', सुनील ग्रोवर संग विवाद पर कपिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कॉमेडियन ने झगड़े की बताई वजह

मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा अपनी आने वाली फिल्म Zwigato को लेकर इस समय चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए वे लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। इस बीच, सालों बाद कपिल शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने पुराने साथी सुनील ग्रोवर से हुए विवाद को लेकर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। दोनों के बीच एक फ्लाइट में लड़ाई के बाद सुनील ने सितंबर 2018 में कपिल का शो छोड़ दिया था। अब सालों बाद कपिल ने पूरे विवाद पर खुलकर बात की है

अपडेटेड Mar 16, 2023 पर 3:24 PM
Kapil Sharma: सुनील ग्रोवर के साथ हुए विवाद के लिए कपिल शर्मा ने अपने गुस्सैल रवैये तो जिम्मेदार ठहराया है

मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपनी आने वाली फिल्म ज्विगाटो (Zwigato) को लेकर इस समय चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए वे अलग-अलग मीडिया संस्थानों को लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। इस बीच, सालों बाद कपिल शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने पुराने साथी सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) से हुए विवाद को लेकर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। सुनील ग्रोवर के साथ हुए विवाद के लिए कपिल ने अपने गुस्सैल रवैये तो जिम्मेदार ठहराया है।

बता दें कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की अनबन किसी से छिपी नहीं है। सुनील पहले वाले शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल (Comedy Nights With Kapil) का हिस्सा थे, लेकिन दोनों के बीच कथित लड़ाई के बाद उन्होंने सितंबर 2018 में शो छोड़ दिया था। सालों बाद, कपिल ने आखिरकार स्वीकार किया है कि एक समय था जब वह 'शॉर्ट टेम्पर्ड' हुआ करते थे।

हाल ही में एक इंटरव्यू में कपिल ने कहा कि सुनील ग्रोवर, चंदन प्रभाकर, कृष्णा अभिषेक और अली असगर ने अलग-अलग कारणों से उनका शो छोड़ा। उन्होंने स्वीकार किया कि जहां सुनील के साथ उनकी अनबन थी। वहीं दूसरों के साथ उनके अच्छे संबंध हैं।


कपिल ने एक न्यूज पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू के दौरान सुनील ग्रोवर से झगड़े की बात पहली बार कबूल की। हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार किया कि वह किसी की सफलता है से खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं।

'मैंने कभी असुरक्षा महसूस नहीं की'

कपिल ने पिंकविला से बातचीत में कहा कि मैंने कभी असुरक्षा महसूस नहीं की। हां, मुझे इस बात को स्वीकार करने में कोई समस्या नहीं है कि मैं शार्ट टेंपर था और यह मेरे खून में है। मैं लोगों को बहुत अधिक प्यार करता हूं, लेकिन जब मुझे किसी बात पर गुस्सा आता है तो मैं खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाता। लेकिन मैंने अब काफी सुधार किया है।

कॉमेडियन-एक्टर ने कहा, "लोग कहते हैं कि मेरे पास प्रतिद्वंद्विता है। लेकिन मेरी किसी से कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है, मैं अकेला हूं। अगर आप चाहें तो मुझे अहंकारी कह सकते हैं... उनसे पूछें कि वे मेरे साथ काम क्यों नहीं करना चाहते। हां, सुनील और मेरे बीच अनबन हो गई थी। लेकिन उनमें से बाकी लोगों के साथ मेरे अच्छे संबंध हैं।"

विवाद के बाद सुनील ने छोड़ा कपिल का साथ

आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर के काल्पनिक किरदार गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी क्रमशः 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'द कपिल शर्मा शो' दोनों में बेहद लोकप्रिय हुए। हालांकि, उन्होंने कथित तौर पर एक फ्लाइट में उड़ान के दौरान कपिल शर्मा के साथ एक हिंसक और अपमानजनक विवाद के बाद शो छोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- Naatu Naatu के लिए पैसे देकर खरीदा गया ऑस्कर? जैकलीन फर्नांडीज के करीबी ने किया चौंकाने वाला दावा

हालांकि, पिछले साल, जब सुनील को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तो कपिल ने जानकारी ली थी। उन्होंने बताया था कि ग्रोवर की बाईपास सर्जरी के बारे में जानने के बाद वह 'हैरान' थे। कपिल ने यह भी कहा था कि उन्होंने सुनील के हेल्थ की स्थिति के बारे में पूछने के लिए उन्हें एक मैसेज भेजा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।