Netflix पर आज से शुरू हो रहा है कपिल शर्मा का स्टैंडअप स्पेशल शो, बोले- 'हम जैसे लोग 8 ड्रिंक पीकर जो शो चल रहा होता है उसे भी बंद कर बैठते हैं', देखिए मजेदार वीडियो

Kapil Sharma: I Am Not Done Yet के रिलीज के पहले कपिल ने इसका एक प्रोमो शेयर किया है

अपडेटेड Jan 28, 2022 पर 1:28 PM
कॉमेडी किंग के इन शोज के प्रोमो देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है

लोकप्रिय कॉमेडियन और टीवी शो होस्ट कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘कपिल शर्मा: आई एम नॉट डन येट’ (Kapil Sharma: I Am Not Done Yet) का प्रीमियर आज यानी 28 जनवरी से नेटफ्लिक्स (Netflix) पर शुरू हो रहा है। इससे पहले इसका एक प्रोमो रिलीज किया गया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि कॉमेडी किंग का स्टैंडअप स्पेशल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर चुका है।

Kapil Sharma: I Am Not Done Yet के रिलीज से पहले कपिल शर्मा ने इसका एक प्रोमो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस प्रोमो में कपिल शर्मा बताते हैं कैसे शोज की TRP गिरने के बारे में न्यूज में लिखा जाता है। वीडियो में कपिल शर्मा अभिनेता सलमान खान का भी जिक्र करते हैं। मशहूर कॉमेडियन ने कहा कि हम जैसे लोग आठ ड्रिंक पीकर जो शो चल रहा होता है उसे भी बंद कर बैठते हैं। अगले दिन खबरों में मैं क्या देख रहा हूं कपिल शर्मा शो की गिरी रेटिंग, सलमान खान ने तोड़े हाथ पैर...।

प्रोमो में कपिल शर्मा ने अपने डिप्रेशन के बारे में भी जिक्र किया है। कपिल ने कहा कि चेहरे पर स्माइल बनी रहनी चाहिए। मेरी बीच में स्माइल गायब हो गई थी, क्योंकि मैं डिप्रेशन में चला गया था। कपिल इस वीडियो में कहते हैं, "दुनिया बहुत बड़ी है, अभी बहुत कुछ करना बाकी है।" कॉमेडी किंग के इन शोज के प्रोमो देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। पिछले साल जनवरी में इस शो की घोषणा हुई थी।


Schools to Reopen in India: केंद्र जल्द ही स्कूलों को फिर से खोलने के लिए जारी कर सकता है एडवाइजरी

OTT (over-the-top) प्लेटफॉर्म द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘अमृतसर की सड़कों से मुंबई की सेट तक, कपिल शर्मा लगातार हमारा मनोरंजन कर रहे हैं, लेकिन अभी उनकी बारी खत्म नहीं हुई है।’’ बयान के अनुसार, ‘‘हमारे पसंदीदा कॉमेडियन एक बार फिर हमारा मनोरंजन करने को तैयार हैं। नेटफ्लिक्स पर वह अपने पहले कॉमेडी शो से शुरूआत कर रहे हैं।’’

कपिल शर्मा के इंस्टाग्राम पर 38 मिलियन से ज्यादा और ट्विटर पर 18 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने 2018 में एक टेलीविजन शो के एक एपिसोड के लिए 50 से 70 लाख रुपये लिए थे। शर्मा ने 2007 में रियलिटी टेलीविजन शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज जीतने के बाद प्रसिद्धि पाई। बाद में उन्होंने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल (Comedy Nights with Kapil) और द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) जैसे ब्लॉकबस्टर शो की मेजबानी की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।