Get App

Netflix पर आज से शुरू हो रहा है कपिल शर्मा का स्टैंडअप स्पेशल शो, बोले- 'हम जैसे लोग 8 ड्रिंक पीकर जो शो चल रहा होता है उसे भी बंद कर बैठते हैं', देखिए मजेदार वीडियो

Kapil Sharma: I Am Not Done Yet के रिलीज के पहले कपिल ने इसका एक प्रोमो शेयर किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2022 पर 1:28 PM
Netflix पर आज से शुरू हो रहा है कपिल शर्मा का स्टैंडअप स्पेशल शो, बोले- 'हम जैसे लोग 8 ड्रिंक पीकर जो शो चल रहा होता है उसे भी बंद कर बैठते हैं', देखिए मजेदार वीडियो
कॉमेडी किंग के इन शोज के प्रोमो देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है

लोकप्रिय कॉमेडियन और टीवी शो होस्ट कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘कपिल शर्मा: आई एम नॉट डन येट’ (Kapil Sharma: I Am Not Done Yet) का प्रीमियर आज यानी 28 जनवरी से नेटफ्लिक्स (Netflix) पर शुरू हो रहा है। इससे पहले इसका एक प्रोमो रिलीज किया गया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि कॉमेडी किंग का स्टैंडअप स्पेशल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर चुका है।

Kapil Sharma: I Am Not Done Yet के रिलीज से पहले कपिल शर्मा ने इसका एक प्रोमो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस प्रोमो में कपिल शर्मा बताते हैं कैसे शोज की TRP गिरने के बारे में न्यूज में लिखा जाता है। वीडियो में कपिल शर्मा अभिनेता सलमान खान का भी जिक्र करते हैं। मशहूर कॉमेडियन ने कहा कि हम जैसे लोग आठ ड्रिंक पीकर जो शो चल रहा होता है उसे भी बंद कर बैठते हैं। अगले दिन खबरों में मैं क्या देख रहा हूं कपिल शर्मा शो की गिरी रेटिंग, सलमान खान ने तोड़े हाथ पैर...।

प्रोमो में कपिल शर्मा ने अपने डिप्रेशन के बारे में भी जिक्र किया है। कपिल ने कहा कि चेहरे पर स्माइल बनी रहनी चाहिए। मेरी बीच में स्माइल गायब हो गई थी, क्योंकि मैं डिप्रेशन में चला गया था। कपिल इस वीडियो में कहते हैं, "दुनिया बहुत बड़ी है, अभी बहुत कुछ करना बाकी है।" कॉमेडी किंग के इन शोज के प्रोमो देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। पिछले साल जनवरी में इस शो की घोषणा हुई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें