कपिल शर्मा ने फैन को सेल्फी लेते हुए कही ऐसी बात, सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे हैं अब ट्रोल

कपिल शर्मा तो वैसे सबको हंसाते रहते हैं लेकिन उन्होंने हंसी मजाक में अपने एख फैन को एक ऐसी बात कह दी कि अब पूरे सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि अभी तक कपिल शर्मा का इस पर किसी भी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

अपडेटेड Jul 05, 2023 पर 2:32 PM
कपिल शर्मा ने अपने एक फैन को कुछ ऐसा कहा कि अब हर जगह उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

कपिल शर्मा की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। लोग उन्हें उनके सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह से बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दरअसल कपिल अपने आगामी टूर के लिए रवाना हो रहे थे। ऐसे में उनकी फैंस के साथ एक मुलाकात हो गई। फैंस उनके साथ सेल्फी क्लिक करवाने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए। इसी बीच कपिल शर्मा ने अपने एक फैन को कुछ ऐसा कहा कि अब हर जगह उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

कपिल शर्मा की ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। कपिल शर्मा के साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए एक फैन आगे आया। फैन ने काफी कोशिश की लेकिन उसका कैमरा शायद किसी वजह से चल नहीं पाया। ऐसे में कपिल शर्मा ने तुरंत उसे कहा कि तुम्हारा तो कैमरा चल नहीं रहा है। ये कहने के बाद कपिल शर्मा वहां से हंसते हुए चले गए। सोशल मीडिया पर फैंस को उनका ये कमेंट अच्छा नहीं लगा। इस वीडियो के सामने आने के बाद एक यूजर ने लिखा 'तो एक मिनट रुक जाते उसका कैमरा चलने तक, फैंस से ही हो आप जो भी हो आज।'

सुमोना ने शेयर की फोटो


दूसरे यूजर ने लिखा कि गरीब लोग हैं साहब आईफोन का बजट नहीं है। बता दें कि कपिल शर्मा का सोनी टीवी पर आने वाला शो भी अब बंद कर दिया गया है। हाल ही में इस शो का आखिरी एपिसोड शूट किया गया। सुमोना चक्रवर्ती ने द कपिल शर्मा शो के लास्ट एपिसोड के शूट की खबर अपने इंस्टाग्राम पर दी थी। लिखती हैं कि इट्स ए रैप। उनकी इस तस्वीर में कृष्णा अभिषेक, किकु शारदा भी उनके साथ में नजर आए।

Indian Millionaires leaving India: 6500 सुपर रिच इंडियंस 2023 तक छोड़ देंगे भारत

कपिल शर्मा करेंगे वापसी

कपिल शर्मा ने भी अपने इस शो की एक आखिरी तस्वीर शेयर की थी। कपिल शर्मा तस्वीर में अर्चना पूरन सिंह के साथ हंसते हुए नजर आ रहे थे। कैप्शन में कपिल शर्मा ने लिखा था कि वो अर्चना जी को शो खत्म होने के बाद बहुत मिस करेंगे। 'इस सीजन का लास्ट फोटोशूट वो भी अपने इस शो की क्वीन के साथ अर्चना पूरन सिंह आपको यूएसए में बहुत मिस करेंगे।' कपिल शर्मा के इस शो का आखिरी एपिसोड जुलाई 9 को रिलीज होगा। इसके बाद नए सीजन के साथ कपिल शर्मा वापसी करेंगे। इस शो के स्लॉट को इंडियाज गॉट टैलेंट को दे दिया जाएगा। IGT को शिल्पा शेट्टी, किरण खेर और बादशाह इस साल जज करेंगे और वहीं अर्जुन बिजलानी आपको शो होस्ट करते हुए दिखाई देंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।