Henley Private Health Migration Report 2023 के रिलीज होते ही कुछ चौंकाने वाले आंकड़े समाने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 6500 भारतीय करोड़पति अपने परिवारों समेत इस साल देश छोड़ने जा रहे हैं। चीन इस लिस्ट में नंबर एक पर है। चीन अपने देश के 13,500 सबसे ज्यादा अमीर नागरिकों को खोने वाला है। चीन के बाद इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर भारत है। अच्छी बात ये है कि भारत का ये आंकड़ा 2022 के मुकाबले काफी बेहतर हुआ है। 2022 में 7500 अमीर नागरिकों के देश छोड़ने का आंकड़ा सामने आया था। इस साल इस संख्या में 1000 की गिरावट देखने को मिली है।
इन देशों को छोड़ने की तैयारी में हैं अमीर लोग
इस लिस्ट में नंबर तीन पर यूके है जहां से इस साल 3200 HNI (High Net Worth Individuals), नंबर 4 रूस से 3000 और नंबर 5 ब्राजील से 1200 HNI इस साल अपना देश छोड़ देंगे। रिपोर्ट के मुताबिक यूएस, स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रेलिया इन लोगों की पहली पसंद बन गए हैं। इसके अलावा दुबई और सिंगापुर भी टॉप इमिग्रेशन डेस्टिनेशन बने हुए हैं। दुबई का गोल्डन वीजा प्रोग्राम, फेवरेबल टैक्स पॉलिसीज, बिजनेस करने की सुविधाएं और सेफ एन्वायरमेंट भारतीयों को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है।
भारत में कुल करोड़पतियों की संख्या
Knight Frank India रिपोर्ट के मुताबिक भारत में HNI (High Net Worth Individuals) की संख्या आने वाले सालों में बहुत तेजी से बढ़ने वाली है। भारत में डॉलर 1 मिलियन के लगभग की नेट वर्थ के HNI की संख्या 2022 में 7,97,714 थी। 6500 का देश छोड़ देना उतना परेशानी वाला आंकड़ा भी नहीं है क्योंकि ये कुल HNI का सिर्फ 0.81 प्रतिशत है।
Ministry of External Affairs के डाटा के मुताबिक 25 लाख इंडियन हर साल भारत से माइग्रेट करते हैं। इंडियन मूल के भारतीयों और NRI की संख्या वर्तमान में 3 करोड़ 2 लाख है। इस माइग्रेशन के पीछे सबसे बड़ा कारण है इन फैमिलीज का अपने परिवार और खुद के भविष्य को लेकर एक खास प्लान। हाई लिविंग स्टैंडर्ड, अच्छी शिक्षा और हेल्थकेयर फैसिलिटीज उन्हें ये कदम उठाने पर मजबूर कर रहे हैं। इसके अलावा बाहर के देशों की स्थिर राजनीति, वर्क लाइफ वैलेंस और नागरिकों को मिलने वाले अच्छे अवसर भी अन्य कारण हैं, इसके अलावा -
देश के ये अमीर लोग जा कहां रहे हैं?
ऑस्ट्रेलिया दुनियाभर के देशों में से सबसे ज्यादा माइग्रेंट HNIs का स्वागत करने वाला है। 5200 करोड़पति 2023 में ऑस्ट्रलिया कूच करने वाले हैं। UAE इस लिस्ट में नंबर दो पर है जहां इस साल कुल 4500 नए करोड़पति एंट्री करेंगे। सिंगापुर में इस साल कुल 3200 HNI और अमेरिका में कुल 2100 HNI माइग्रेट करेंगे। स्विट्जरलैंड भी लगातार HNIs की फेवरेट डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। इस साल इस देश में 1800 HNWIs का स्वागत किया जाएगा। वहीं पंजाब की पहली पसंद कनाडा में इस साल 1600 HNI माइग्रेट करने वाले हैं।