करण जौहर की अगली रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगी अनन्या पांडे, अगले साल सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Ananya Panday and Lakshya: करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने अपनी आने वाली फिल्म 'चांद मेरा दिल' का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म में अभिनेता लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं।

अपडेटेड Nov 23, 2024 पर 3:33 PM
Ananya-Lakshya: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी करण की आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल' में एक साथ नजर आएंगे (Photo Credit-Social Media)

Ananya Panday and Lakshya: करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने अपनी आने वाली फिल्म के नाम का एलान कर दिया है। करण जौहर एक बार फिर रोमांटिक प्रेम कहानी के साथ आ रहे है। इस फिल्म में अभिनेता लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं। इनकी फिल्म का नाम आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल' है।

विवेक सोनी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2025 में सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है। इस फिल्म की रिलीज की डेट अभी सामने नहीं आई है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


करण जौहर ने शेयर किया पोस्ट

करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। इंस्टाग्राम पर करण जौहर ने चार पोस्टर शेयर किए जिसमें कैप्शन में लिखा, "हमारे पास दो चांद हैं जो एक ऐसी गहन और भावुक प्रेम कहानी लाने के लिए तैयार हैं जो किसी और की तरह नहीं है!!! प्यार में थोड़ा पागल होना ही पड़ता है।"

विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म में नजर आई थी अनन्या

अनन्या पांडे हाल ही में विक्रमादित्य मोटवानी की नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म CTRL में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ विहान समत नजर आए थे। वहीं,लक्ष्य लालवानी को आखिरी बार एक्शन-थ्रिलर किल में देखा गया था, जहाँ वह राघव जुयाल के साथ दिखाई दिए थे। इस प्रोजेक्ट के अन्य विवरण अभी तक ज्ञात नहीं हैं, लेकिन यह अनन्या और लक्ष्य का एक साथ पहला सहयोग है।

Big budget movie: 2025 में आने वाली बॉलीवुड की सबसे बड़े बजट की 10 फिल्में, जो तोड़ सकती हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।