Get App

Koffee With Karan: मशहूर टॉक शो के अगले सीजन को लेकर करण जौहर ने किया बड़ा ऐलान, फैंस का तोड़ा दिल

Karan Johar ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ऐलान कर दिया है कि अब आगे इस शो का कोई सीजन नहीं आएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 04, 2022 पर 3:14 PM
Koffee With Karan: मशहूर टॉक शो के अगले सीजन को लेकर करण जौहर ने किया बड़ा ऐलान, फैंस का तोड़ा दिल
Koffee With Karan शो के पहले सीजन का प्रीमियर 2004 में हुआ था

फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) के मशहूर टॉक शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) के फैंस को बड़ा झटका लगा है। अब तक बॉलीवुड सेलेब्स के कई राज से पर्दा उठा चुके करण ने इस टॉक शो अलव‍िदा कह दिया है। करण जौहर ने सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया है कि उनके टॉक शो 'कॉफी विद करण' का अब कोई नया सीजन नहीं आएगा। उन्होंने बुधवार को 'भारी मन' से इसकी घोषणा की।

करण जौहर ने ट्विटर पर एक बयान जारी कर कहा, "हैलो, कॉफी विद करण 6 सीजन से मेरी और आपकी जिंदगी का हिस्सा रहा है। मैं ये सोचना पसंद करूंगा कि हमने प्रभाव डाला है और पॉप कल्चर के इतिहास में अपनी जगह बनाई है। भारी मन से मैं बताना चाहूंगा कि कॉफी विद करण अब वापस नहीं लौटेगा।"

ये भी पढ़ें- बेंगलुरु एयरपोर्ट पर केम्पे गौड़ा की 108 फीट ऊंची प्रतिमा पर लगाई जाएगी 4000 किलो की तलवार, देखें वीडियो

बता दें कि कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि कॉफी विद करण शो जल्द ही आने वाला है और इसकी शूटिंग मई से शुरू होने वाली है। खबरों में ये भी दावा किया गया था कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर करण शो के पहले मेहमान बनेंगे। इस बीच, अब अचानक इसके अगले सीजन के न आने की खबर से फैंस काफी निराश हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें