बेंगलुरु एयरपोर्ट पर केम्पे गौड़ा की 108 फीट ऊंची प्रतिमा पर लगाई जाएगी 4000 किलो की तलवार, देखें वीडियो

तलवार को एक स्पेशल ट्रक में दिल्ली से बेंगलुरु ले जाया गया, जो 2 मई को कर्नाटक की राजधानी में पहुंचा

अपडेटेड May 04, 2022 पर 2:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यह प्रतिमा 23 एकड़ में फैले हेरिटेज पार्क में बन रहा है

बेंगलुरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Bengaluru international airport) के परिसर में 108 फीट ऊंची केम्पे गौड़ा (Kempegowda) की प्रतिमा में 4,000 किलोग्राम की तलवार लगाई जा रही है। दिल्ली से 4000 किलो की तलवार बेंगलुरु पहुंच गई है। प्रतिमा 23 एकड़ के हेरिटेज पार्क में लगाई जा रही है, जिसे बेंगलुरु के संस्थापक केम्पे गौड़ा के नाम पर एयरपोर्ट परिसर में तैयार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- SpiceJet की फ्लाइट में फिर आई तकनीकी खराबी, हाल ही में टर्बुलेंस में फंसने की वजह से 17 यात्री हो गए थे घायल

प्रतिमा को एयरपोर्ट के प्रमुख आकर्षण के रूप में पेश करने की योजना बनाई जा रही है। बेंगलुरु से आने और जाने वाले यात्रियों को वास्तुशिल्प देखने का अनुभव होगा। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक तलवार दो मई को नई दिल्ली से एक खास ट्रक से बेंगलुरु पहुंची।


कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ सीएन अश्वथ नारायण ने तलवार आने पर खुशी व्यक्त की और पूजा कार्यक्रम में भाग लिया। जब तलवार आया तो वह खुद एयरपोर्ट पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि केम्पे गौड़ा की तलवार वीरता और एक नए भारत का प्रतीक है।

प्रतिमा का निर्माण 85 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। प्रसिद्ध मूर्तिकार और पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित राम वनजी सुतार (Ram Vanji Sutar) की देखरेख में प्रतिमा का निर्माण हो रहा है। प्रतिमा का कार्य इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।