Miss World 2024 लंबे अंतराल के बाद भारत में आयोजित होने जा रहा है। 28 सालों के लंबे इंतजार के बाद भारत की धरती पर विश्व सुंदरी (India Hosting Miss World) के ताज के लिए दुनियाभर से हसीनाएं कंपीट करती नजर आएंगी। मिस वर्ल्ड का फिनाले (Miss World 2024 Finale) 9 मार्च 2024 को जियो कनवेंशन सेंटर मुंबई (Jio Convention Center) में आयोजित होने वाला है। इस ग्रैंड इवेंट को पूर्व मिस वर्ल्ड मिस मेगन (Megan Young) और इंडियन फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) होस्ट करेंगे। फिनाले की शाम नेहा कक्कड़ और शान (Neha Kakkar and Shaan) की आवाज से और भी खास होने वाली है।
Miss World 2024 में परफॉर्मेंसेस की लगेगी कतार
दर्शक ग्लैमर और मनोरंजन से भरी शाम का इंतजार कर सकते हैं क्योंकि इस कार्यक्रम में शान, नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ की प्रतिभाएं दिखाई जाएंगी, जो अपने गतिशील और आकर्षक प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। इस तरह की शानदार लाइनअप के साथ, यह कार्यक्रम निश्चित रूप से एक यादगार रात होगी, जो वैश्विक मंच पर सुंदरता, प्रतिभा और सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाएगा।
मुंबई में मिस वर्ल्ड 2024 की को-होस्ट मेगन यंग
मिस वर्ल्ड 2013 की विजेता मेगन यंग 71वें मिस वर्ल्ड फिनाले को करण जौहर के साथ मिलकर होस्ट करने वाली हैं। फिल्म मेकर करण जौहर भी उनका साथ देते नजर आएं। दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों और पद्मश्री सहित कई फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित करण दुनियाभर में काफी पॉपुलर हैं। उनका हिट चैट शो कॉफि विद करण लोगों के बीच काफी पॉपुलर है।
मिस वर्ल्ड को कौन जज करेगा?
इस साल की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए 12 जजों का पैनल गठित किया गया है। पैनल में भारतीय मनोरंजन उद्योग के हाई प्रोफाइल नाम शामिल हैं।
फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला, क्रिकेटर हरभजन, अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता अमृता फड़नवीस, मिस वर्ल्ड संगठन की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया मॉर्ले सीबीई, अभिनेत्री कृति सनोन, अभिनेत्री पूजा हेगड़े और तीन पूर्व मिस वर्ल्ड मिस वर्ल्ड 2024 के जजों में शामिल हैं।
Miss World 2024 को यहां कर सकते हैं स्ट्रीम
भारत में दर्शकों के लिए मिस वर्ल्ड फिनाले को शाम 07:30 बजे सोनी लिव पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। भारत की ओर से 22 साल की सिनी शेट्टी टॉप 20 में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। 5 फीट 9 इंच लंबी शेट्टी ने पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन को ये पैजेंट डेडिकेट किया है। कर्नाटक की रहने वाली सिनी शेट्टी र्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा से से काफी इंस्पायर्ड हैं। अकाउंट्स और फाइनेंस में ग्रेजुएट शेट्टी ट्रेन्ड भरतनाट्यम डांसर भी हैं। शेट्टी के माता-पिता मुंबई मुख्यालय वाले शिकिन होटल के मालिक हैं।