Miss World 2024 के लिए दुनियाभर से सुंदरियां (Beauty Pageants) भारत आ गई हैं। नई दिल्ली के भारत मंडपम (Bharat Mandapam) से लेकर देश के कोने-कोने में 18 फरवरी से 9 मार्च के बीच तरह-तरह की इवेंट से जुड़ी एक्टिविटीज होंगे। ये भारत के लिए अपने देश की संस्कृति को वर्ल्ड लेवल पर ले जाने का खास मौका है। पूर्व मिस वर्ल्ड मनुषी छिल्लर (Manushi Chillar) ने भी इस पहल का स्वागत किया और साथ ही कहा कि ये भारत की मेहमानवाजी (Indian Hospitality) के अनुभव को दुनिया तक ले जाने का अच्छा मौका है। देशवासी भी इस खास इवेंट पर नजर गड़ाए बैठे हैं। ऐसे में जानते हैं कि कहां पर इस इवेंट को आप लाइव देख सकते हैं-
Miss World लाइव देखने के लिए करें ये काम
Miss World 2024 की ओपनिंग सेरेमनी 20 फरवरी को लाइव आप missworld.com पर देख सकते हैं। सिर्फ इथना ही नहीं खबरों के मुताबिक 71st Miss World Global Finale 9 मार्च को मुंबई स्थित जियो कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।
Miss World 2024 में इतने पार्टिसिपेंट्स ले रहे हैं हिस्सा
इस इवेंट में दुनियाभर से 120 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। कई तरह के कंपीटिशंस के साथ ही मिस वर्ल्ड में कई तरह के चैरिटेबल इवेंट्स भी आयोजित किए जाएंगे।
Miss World 2024 फिनाले इस जगह पर इस तारीख को होगा आयोजित
71वां मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले Jio वर्ल्ड कन्वेंस सेंटर मुंबई में आयोजित होगा। 28 सालों के अंतराल के बाद मुंबई में ब्युटी पैजेंट आयोजित होने वाला है। इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ओपनिंग सेरेमनी को होस्ट करेंगे। नई दिल्ली में इवेंट 20 फरवरी से ऑफिशयली शुरू हो जाएगा।
Miss World 2024 की ऑफिशियल डिजाइनर
फैशन डिजाइनर अर्चना कोचर को 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए आधिकारिक फैशन डिजाइनर चुना गया है। उन्होंने इस कार्यक्रम में काम करने के अवसर पर उत्साह व्यक्त किया। 9 मार्च को उनके खास तैयार किए गए आउटफिट्स पहनकर ब्युटी पैजेंट्स फिनाले में वॉक करती नजर आएंगी।