Miss World 2024 लंबे अंतराल के बाद भारत में आयोजित होने जा रहा है। 28 सालों के लंबे इंतजार के बाद भारत की धरती पर विश्व सुंदरी (India Hosting Miss World) के ताज के लिए दुनियाभर से हसीनाएं कंपीट करती नजर आएंगी। मिस वर्ल्ड का फिनाले (Miss World 2024 Finale) 9 मार्च 2024 को जियो कनवेंशन सेंटर मुंबई (Jio Convention Center) में आयोजित होने वाला है। इस ग्रैंड इवेंट को पूर्व मिस वर्ल्ड मिस मेगन (Megan Young) और इंडियन फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) होस्ट करेंगे। फिनाले की शाम नेहा कक्कड़ और शान (Neha Kakkar and Shaan) की आवाज से और भी खास होने वाली है।
