Karan Kundrra Car Missing: टीवी स्टार करण कुंद्रा (Karan Kundrra) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कुंद्रा के घर के बाहर से उनकी विंटेज कार चोरी हो गई है। एक्टर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो काफी परेशान नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपना हाले दिल बयां किया है. आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी कार को खरीदे हुए अभी 24 घंटे भी नहीं गुजरे थे कि उनकी कार गैराज से गायब हो गई है। एक दिन पहले करण ने कार के साथ अपनी कुछ सोशल मीडिया में शेयर की थी।
एक्टर वैसे तो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कभी अपने अफेयर को लेकर तो कभी एक्टिंग को लेकर। अब सोशल मीडिया पर एक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। एक्टर के वायरल पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
करण ने सोशल मीडिया में वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि है उनकी हिंदुस्तान मोटर्स कोंटेसा गाड़ी कहीं खो गई है। अगर किसी ने प्रैंक किया है तो प्लीज उनकी गाड़ी लौटा दें। खैर अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि ये प्रैंक है या वाकई एक्टर की गाड़ी गायब हो गई है। अभिनेता ने अपनी परेशानी को जाहिर करते हुए सभी से वीडियो के जरिए अपील की है कि जिसने भी उनकी कार ली है। वो उसे वापस कर दे। वो बहुत परेशान हो रहे हैं। करण ने कहा कि मेरी गाड़ी में कोई ट्रैकर या जीपीएस भी नहीं है। प्लीज जिसने भी किया है वो मेरी गाड़ी लौटा दो।
गाड़ियों के शौकीन हैं करण कुंद्रा
इस बीच कार चोरी की होने की खबर से हर कोई हैरान है। करण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसे में आने वाले समय में ही पता चलेगा कि आखिर करण की कार उन्हें वापस मिली या नहीं। बता दें कि एक दिन पहले ही करण कुंद्रा ने अपनी नई कार को फैंस से रूबरू किया था। ब्लू रंग की हिंदुस्तान मोटर्स कोंटेसा उन्हें बहुत पसंद हैं। उन्होंने इसे अपने गैराज में शामिल किया है। करण कुंद्रा गाड़ियों और बाइक के काफी शौकीन हैं।