Get App

Karan Kundrra Car Missing: करण कुंद्रा की नई चमचमाती विंटेज कार चोरी, एक दिन पहले खरीदे थे

Karan Kundrra Car Missing: टेलीविजन एक्टर करण कुंद्रा को एक तगड़ा झटका लगा है। एक्टर की नई विंटेज कार चोरी हो गई है। इस कार को एक दिन पहले ही खरीदे थे। एक्टर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए दी है। हाल ही में करण ने कार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 07, 2024 पर 4:07 PM
Karan Kundrra Car Missing: करण कुंद्रा की नई चमचमाती विंटेज कार चोरी, एक दिन पहले खरीदे थे
Karan Kundrra Car Missing: करण कुंद्रा ने बताया कि उनके घर के बाहर से विंटेज कार चोरी हो गई है।

Karan Kundrra Car Missing: टीवी स्टार करण कुंद्रा (Karan Kundrra) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कुंद्रा के घर के बाहर से उनकी विंटेज कार चोरी हो गई है। एक्टर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो काफी परेशान नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपना हाले दिल बयां किया है. आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी कार को खरीदे हुए अभी 24 घंटे भी नहीं गुजरे थे कि उनकी कार गैराज से गायब हो गई है। एक दिन पहले करण ने कार के साथ अपनी कुछ सोशल मीडिया में शेयर की थी।

एक्टर वैसे तो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कभी अपने अफेयर को लेकर तो कभी एक्टिंग को लेकर। अब सोशल मीडिया पर एक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। एक्टर के वायरल पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

करण ने शेयर किया वीडियो

करण ने सोशल मीडिया में वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि है उनकी हिंदुस्तान मोटर्स कोंटेसा गाड़ी कहीं खो गई है। अगर किसी ने प्रैंक किया है तो प्लीज उनकी गाड़ी लौटा दें। खैर अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि ये प्रैंक है या वाकई एक्टर की गाड़ी गायब हो गई है। अभिनेता ने अपनी परेशानी को जाहिर करते हुए सभी से वीडियो के जरिए अपील की है कि जिसने भी उनकी कार ली है। वो उसे वापस कर दे। वो बहुत परेशान हो रहे हैं। करण ने कहा कि मेरी गाड़ी में कोई ट्रैकर या जीपीएस भी नहीं है। प्लीज जिसने भी किया है वो मेरी गाड़ी लौटा दो।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें