बॉलीवुड के उभरते सितारे कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) और फेमस अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' (SatyaPrem Ki Katha) बुधवार यानी 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सुपरहिट फिल्म 'भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2)' के बाद दोनों ही कलाकारों की एक साथ यह दूसरी फिल्म है। अब इस फिल्म को क्रिटीक्स का काफी बेहतर रेस्पांस भी मिल रहा है। ऐसा भी माना जा रहा है कि यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हो सकती है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों का ही काफी बेहतरीन रेस्पॉन्स मिल रहा है। ऑडियंस को कार्तिक और कियारा की ऑनस्क्रीन कमेस्ट्री काफी लुभा रही है।
फिल्म को मिल रहा है पॉजिटिव रेस्पॉन्स
कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' को ऑडियंस का पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिल रहा है। एक ट्विटर यूजर ने फिल्म को लेकर रिएक्शन देते हुए लिखा कि SatyaPremKiKatha एक खूबसूरत, मनोरंजक और जीवन से जुड़ी फिल्म है। इसमें कियारा आडवाणी ने शानदार अभिनय किया है। यह फिल्म सादगी के साथ प्यार की इंटेसिटी और मासूमियत को दिखाती है। कियारा और कार्तिक की कमेस्ट्री देखने लायक है। दोनों ही कलाकारों के फैंस ने इस फिल्म को पहले ही सुपरहिट कह दिया है।
फिल्म की रखी गई थी सेलिब्रिटी स्क्रीनिंग
सत्यप्रेम की कथा के निर्माताओं ने बुधवार शाम को एक सेलिब्रिटी स्क्रीनिंग की मेजबानी की। इस स्क्रीनिंग में सिद्धार्थ मल्होत्रा, पूजा हेगड़े, टाइगर श्रॉफ, कियारा और कार्तिक आर्यन नजर आए थे। कियारा और कार्तिक के अलावा, सत्यप्रेम की कथा में सुप्रिया पाठक कपूर, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तलसानिया प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
इस फिल्म के ट्रेलर को भी काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला था। वहीं कोक स्टूडियो पाकिस्तान के लिए अली सेठी और शे गिल के गाने पसूरी के रीमेक के लिए इसे आवलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा था। हालांकि यह देखने वाली बात होगी कि कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी भूल भुलैया 2 की सफलता को बॉक्स ऑफिस पर दोहरा पाते हैं या नहीं। कार्तिक आर्यन की इससे पिछली फिल्म शहजादा बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।