Get App

Good News: अब बड़े पर्दे पर फिल्म का आनंद उठाएंगे कश्मीरी, अगले महीने खुलने वाला है घाटी का पहला मल्टीप्लेक्स

3 में से दो थिएटर पहले चालू किए जाएंगे, जबकि तीसरे को अक्टूबर में खोला जाएगा। मल्टीप्लेक्स का 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 14, 2022 पर 10:20 PM
Good News: अब बड़े पर्दे पर फिल्म का आनंद उठाएंगे कश्मीरी, अगले महीने खुलने वाला है घाटी का पहला मल्टीप्लेक्स
मल्टीप्लेक्स में 3 मूवी हॉल हैं और इसमें 520 दर्शक बैठक सकेंगे

कश्मीर (Kashmir First Multiplex) में सितंबर महीने में लोग बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का आनंद उठा पाएंगे। अगले महीने श्रीनगर के सोनवर इलाके में (कश्मीर) घाटी का पहला मल्टीप्लेक्स खुलने वाला है। मल्टीप्लेक्स के मालिक विजय धर (Vijay Dhar) ने बताया कि इस मल्टीप्लेक्स का निर्माण अग्रणी थियेटर चेन INOX की साझेदारी से किया जा रहा है।

धर ने बताया कि इसमें 3 ‘मूवी हॉल’ हैं और 520 दर्शक बैठक सकेंगे। उन्होंने बताया कि मल्टीप्लेक्स का परिचालन और मैनेजमेंट INOX करेगा। धर ने बताया कि मल्टीप्लेक्स का संचालन अगले महीने की शुरूआत से शुरू होने की उम्मीद है। धर श्रीनगर के बाहरी इलाके अथवाजन में दिल्ली पब्लिक स्कूल का भी संचालन करते हैं।

ये भी पढ़ें- Egypt Church Fire: मिस्र की राजधानी काहिरा के चर्च में लगी भीषण आग, 41 लोगों की मौत, कई झुलसे

उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि यह (मल्टीप्लेक्स) सितंबर में खुल जाएगा। 3 पर्दों में से दो पर्दों का संचालन पहले शुरू किया जाएगा, जबकि तीसरे पर्दे का अक्टूबर से उपयोग किया जाएगा। धर ने बताया कि मल्टीप्लेक्स का 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है और जनता के लिए इसे खोलने से पहले अंतिम चरण के कार्य को पूरा किया जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें