बॉलीवुड के स्टार कपल विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। धमकी देना वाला शख्स कौन है इसका खुलासा हो गया है। मुंबई पुलिस ने मनविंदर सिंह नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है।
