KBC 14: इस कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन से वसूले 10 रुपये का 44 साल पुराना कर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

KBC 14: कौन बनेगा करोड़पति 14' में छत्तीसगढ़ के प्रोफेसर दुलिचंद अग्रवाल पहुंचे और उन्होंने अमिताभ बच्चन से अपना साल 1978 का कर्ज चुकाने को कहा है। दुलीचंद्र कहते हैं कि उन्हें अमिताभ से 10 रुपये चाहिए

अपडेटेड Aug 09, 2022 पर 4:21 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमिताभ ने अपना कर्ज उतारते हुए 10 रुपये की जगह 20 रुपये दिए।

KBC 14: कौन बनेगा करोड़पति (kaun banega crorepati) शो का 14वां सीजन शुरू हो गया है। यह शो शुरू होते ही फिर से सुर्खियों में छा गया। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीतने के बाद कंटेस्टेंट प्रोफेसर दुलीचंद अग्रवाल हॉट सीट पर बैठे। दुलीचंद का अमिताभ बच्चन के साथ एक खास कनेक्शन निकला। दुलीचंद, अमिताभ के बहुत पुराने फैन हैं। दुलीचंद ने शो पर मजेदार तरीके से गेम को खेला और कई कहानियां सुनाई। अग्रवाल ज्ञान के मामले में काफी तेज-तर्रार साबित हुए। उन्होंने पूरी जानकारी कई अहम सवालों के जवाब दिए।

दुलीचंद के कर्जदार निकले बिग बी

दुलीचंद जब 3.20 लाख रुपये का पड़ाव पार कर चुके। तब अमिताभ ने उन्हें चेक सौंप दिया। लेकिन दुलीचंद ने कह दिया कि इसमें 10 रुपये कम हैं। इतना सुनते ही अमिताभ चौंक गए। फिर दुलीचंद ने पूरी घटना बताई। दुलीचंद ने बताया कि जब बिगबी की फिल्म मुकद्दर का सिकंदर रिलीज हुई थी। तब वो 10 रुपये लेकर फिल्म देखने गए थे। इतने रुपये में मुझे फिल्म देखनी थी। मुझे खाना खाना था। साइकिल में हवा भराकर वहां से वापस आना था। सिनेमा हॉल में बहुत भीड़ थी। मैं जैसे –तैसे टिकट लेने पहुंचा तो देखा कि किसी ने मेरी पॉकेट मार दी। जब तक कुछ सोच पाता पुलिस ने लाठियां बरसानी शुरू कर दी।

बिहार में BJP-JDU का गठबंधन टूटा, RJD के साथ मिलकर नई सरकार बनाएंगे नीतीश कुमार


अमिताभ ने उतारा कर्ज

दुलीचंद आगे कहते हैं कि फिर मैंने कसम खाई कि इस फिल्म को कभी नहीं देखूंगा। जब भी अमिताभ मिलेंगे। उनसे पैसे लूंगा और उन्हीं के साथ फिल्म देखूंगा। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने भी अपना कर्ज उतार दिया और उन्हें 10 रुपये की जगह 20 रुपये लौटाए। अमिताभ ने कहा कि लीजिए हमने आपको ब्याज सहित पैसे लौटा दिए।

जब अमिताभ ने अपनी सीट पर बैठाया

दुलीचंद के साथ अमिताभ बच्चन का ये समय इतना मजेदार रहा कि बिग बी ने उन्हें अपनी कुर्सी तक बैठने को दे दी। दरअसल हुआ यूं कि ब्रेक के बाद दुलीचंद ने बिग बी को बताया कि मैं बाहर से आया तो गलती से आपकी सीट पर बैठने जा रहा था। जिस पर अमिताभ ने उन्हें अपनी कुर्सी ऑफर कर दी। इसके बाद हंसी मजाक का जबरदस्त दौर चलता रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।