Get App

Amitabh Bachchan: KBC 16 में कंटेस्टेंट ने ऐश्वर्या राय को लेकर किया ये सवाल, अमिताभ बच्चन ने दिया ऐसा रिएक्शन

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की खूबसूरती की हर कोई तारीफ करता है। हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में एक कंटेस्टेंट ने ऐश्वर्या राय की खूबसूरती की काफी तारीफ की। अमिताभ बच्चन ने इस पर बेहतरीन रिएक्शन दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 06, 2025 पर 8:13 AM
Amitabh Bachchan: KBC 16 में कंटेस्टेंट ने ऐश्वर्या राय को लेकर किया ये सवाल, अमिताभ बच्चन ने दिया ऐसा रिएक्शन
KBC 16: हाल ही में केबीसी में एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन से उनकी बहू ऐश्वर्या राय को लेकर यह सवाल पूछ लिया

Amitabh Bachchan: 'कौन बनेगा करोड़पति' टेलीविजन के सबसे पसंदीदा शोज में से एक है। केबीसी को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं। शो में कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी बातचीत भी लोगों को काफी पसंद आती है। हाल ही में 'केबीसी' 25 साल पूरे हो गए है और यह शो सिल्वर जुबली मना रहा है। इस खास मौके पर केबीसी में जूनियर वीक चल रहा है।

हाल ही में एक कंटेस्टेंट प्रानुशा ने न सिर्फ खेल में हिस्सा लिया बल्कि अमिताभ बच्चन से उनकी बहू ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का राज भी पूछ लिया। अमिताभ बच्चन ने इस पर एक बेहतरीन जवाब दिया

अमिताभ बच्चन ने क्या कहा

केबीसी के जूनियर वीक में आई छोटी कंटेस्टेंट प्रनुषा थामके ने अमिताभ बच्चन से उनकी बहू ऐश्वर्या राय की खूबसूरती पर सवाल किया। उसने कहा, "सर, ऐश्वर्या राय बच्चन बहुत खूबसूरत हैं।" इस पर अमिताभ बच्चन मुस्कुराए और बोले, "हां, मुझे पता है।" प्रनुषा ने फिर कहा, "उनकी खूबसूरती की जितनी तारीफ करें, उतनी कम है। आप तो उनके साथ रहते हैं, कोई ब्यूटी टिप्स बताइए।" इस पर बिग बी ने कहा, "चेहरे की खूबसूरती कुछ सालों में कम हो सकती है, लेकिन दिल की खूबसूरती सबसे ज्यादा मायने रखती है और वो हमेशा बनी रहती है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें