KBC Winner Sushil Kumar: कौन बनेगा करोड़पति शो (Kaun Banega Crorepati -KBC) ने कई प्रतियोगियों को करोड़पति बना दिया है। सदी के महानयाक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इस शो को होस्ट करते हैं। इस शो में कई आम लोगों ने हॉट सीट तक पहुंच कर बड़ी रकम बतौर इनाम के रूप में जीती है। ऐसे ही कौन बनेगा करोड़पति के सीजन-5 में बिहार के सुशील कुमार (Sushil Kumar) ने 5 करोड़ रुपये का पुरस्कार जीता था। सीजन-5 में सुशील एक मात्र प्रतियोगी रहे, जो 5 करोड़ रुपये जीतने में सफल रहे। हाल ही में सुशील कुमार ने काफी कुछ बताया है। जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।
जनरल नॉलेज पर बेस्ड यह शो आम लोगों को बड़ी रकम कमाने का मौका देता है। इंडियन टेलीविजन में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले रियलिटी शो में से यह एक है। इसका अगला सीजन भी जल्द ही प्रसारित होने वाला है। 2011 में, एक IAS एस्पीरेंट (IAS aspirant) सुशील ने 5 करोड़ रुपये जीते और रातों रात फेमस हो गए थे।
सुशील के जीवन में आया बड़ा बदलाव
सुशील ने हाल ही में शो में इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद खुलकर बात की है। उन्होंने 4-5 साल तक लगातार लाइमलाइट में रहने को भी याद किया। सुशील ने कहा कि उन्होंने शो में जब भाग लिया था, तब वो किराए के घर में रह रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि वह तब अपनी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। कुमार ने कहा कि मीडिया के लगातार संपर्क में रहने के कारण पढ़ाई में ध्यान नहीं दे पाए। बेरोजगारी से बचने के लिए निवेश करना शुरू किया। साल 2020 में सुशील ने एक फेसबुक पोस्ट में शेयर किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में जीत के बाद वह एक सेलिब्रिटी बन गए। उन्होंने कहा, ‘मैं एक हस्ती बन गया और हर महीने 10-15 दिनों के लिए पूरे बिहार में कई प्रोग्राम्स के लिए इनवाइट किया गया। लिहाजा मेरी पढ़ाई-लिखाई पीछे हो गई। इसके साथ ही मैं मीडिया को बहुत गंभीरता से लेता था। जब भी उन्होंने मुझे बुलाया, बेरोजगार होने से बचने के लिए, मैंने कई बिजनेस में निवेश करना शुरू कर दिया।
ETimes से बातचीत करते हुए सुशील ने कहा कि मैं किराए के घर पर रह रहा था। इसलिए मैंने शो में हिस्सा लिया। मैं बिग बी (Big B) का बहुत बड़ा फैन हूं। उस समय में सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services exam ) तैयारी कर रहा था। सुशील ने खुलासा किया कि मीडिया को उनके निजी जीवन (personal life) में दिलचस्पी थी। जिससे मेरे व्यवहार में बदलाव आया। उनके डिसीजन इस पर बेस्ड थे कि मीडिया कैसे चीजों पर सोचेगा और उन्हें क्या कहेंगे। सुशील ने यह भी कहा कि मीडिया एक्सपोजर के कारण वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे सके। एक एक्साइटमेंट थी क्योंकि उन्हें झूठी कहानियों पर भी ध्यान देना पड़ता था। उन्होंने खुलासा किया कि यह दौर 4-5 साल तक चला।
कौन बनेगा करोड़पति का सीजन -14 होगा प्रसारित
बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति के होस्ट अमिताभ बच्चन ने ऐलान किया है कि इस शो का 14वां सीजन जल्द ही शुरू होगा। यह शो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन (Sony Entertainment Television) पर प्रसारित होता है।