देश में इन दिनों हर तरफ फिल्म केरला स्टोरी (Kerala Story) की चर्चा हो रही है। जब से यह रिलीज हुई है तब से फिर चाहे वह फिल्मी गलियारा हो, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, सोशल मीडिया हो, राजनीतिक चर्चा हो या फिर आम आदमी हो हर जगह पर इसी फिल्म के बारे में बात हो रही है। फिलहाल जितनी तेजी से इस फिल्म का नाम हो रहा है उतनी ही तेजी से इसमें लीड रोल निभाने वाली अभिनेत्री अदा शर्मा की भी चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही अदा ने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने अपने नाम को लेकर एक खुलासा किया था। अब वो इंटरव्यू खासा वायरल हो रहा है।
अदा शर्मा ने बताया नकली है उनका नाम
केरला स्टोरी (Kerala Story) के रिलीज होने से पहले अभिनेत्री अदा शर्मा ने यूट्यूबर पावनी मल्होत्रा को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान यह बताया था कि उनका असली नाम चामुंडेश्वरी अय्यर था। बाद में उन्होंने अपना नाम बदल कर अदा शर्मा कर लिया। जब यूट्यूबर ने उनसे यह नाम रखने की वजह पूछी तो अदा ने एक इससे जुड़ा एक मजोदार किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि मेरा असली नाम चामुंडेश्वरी अय्यर है। जब मैंने फिल्म 1920 को साइन किया था उस वक्त लोगों को इस नाम से बुलाने में काफी दिक्कत होती थी। जिसके बाद मैंनें चामुंडेश्वरी से बदल कर अपना नाम अदा कर लिया।
साल 2008 में की थी ये फिल्म
साल 2008 में अदा शर्मा हॉरर फिल्म 1920 में नजर आई थीं। हालांकि इसके बाद उनको फिल्मों को उतने ऑफर नहीं मिल पाए। अदा शर्मा इसके बाद लीड रोल के तौर पर कमांडो सीरीज की फिल्मों में नजर आई थीं। जिसमें उनके कोस्टार विद्युत जामवाल थे। वहीं अदा ने हंसी तो फंसी और सेल्फी में एक कैमियो रोल भी किया है। हालांकि केरला स्टोरी की बड़ी कामयाबी के बाद अदा शर्मा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं।
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है केरला स्टोरी
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक द करेला स्टोरी ने अनुपम खेर स्टारर द कश्मीर फाइल्स के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक 5 मई को रिलीज हुई सुदीप्तो सेन निर्देशित इस फिल्म ने महज 10 दिनों में 135 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। इसकी कामयाबी पर अदा शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मेरा सपना था कि हर कोई इस फिल्म को देखे। अब जब यह फिल्म लोगों को पसंद आ रही है तो लगता है कि मेरा सपना साकार हो गया है।