IRCTC लेकर आया है ये बहद सस्ता टूर पैकेज, इन गर्मियों में सस्ते में करिए नेपाल की यात्रा

IRCTC Nepal Tour Package: यह देश हिमालय की ऊंची चोटियों से घिरा हुआ है। साथ ही यह अपने भीतर संस्कृति के भी कई सारे रंगों को समेटे हुए है। IRCTC नेपाल घूमने वालों के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज ऑफर कर रहा है। इसमें आप बेहद ही कम पैसों में नेपाल की सैर कर सकते हैं। आइये जानते हैं इस टूर पैकेज की पूरी डिटेल

अपडेटेड May 19, 2023 पर 7:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IRCTC नेपाल घूमने वालों के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज ऑफर कर रहा है

अगर आप इन गर्मियों में किसी विदेशी यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप नेपाल घूमने के लिए जा सकते हैं। नेपाल एक ऐसी जगह है जो हमेशा से ही अपनी कुदरती खूबसूरती के लिए जानी जाती है। यह देश हिमालय की ऊंची चोटियों से घिरा हुआ है। साथ ही यह अपने भीतर संस्कृति के भी कई सारे रंगों को समेटे हुए है। IRCTC नेपाल घूमने वालों के लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज ऑफर कर रहा है। इसमें आप बेहद ही कम पैसों में नेपाल की सैर कर सकते हैं। आइये जानते हैं इस टूर पैकेज की पूरी डिटेल।

कहां से शुरू होगा यह टूर

नेपाल टूर को खास तौर पर लखनऊ वालों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। टूर की शुरुआत लखनऊ एयरपोर्ट से होगी। यात्री लखनऊ से उड़ान भरकर काठमांडू पहुंचेंगे। काठमांडू में सैलानी होटल में रात का आराम करेंगे। टूर के दूसरे दिन पशुपतिनाथ मंदिर की सैर पर जाएंगे। इसके बाद वे बौद्धनाथ स्तूप की सैर के लिए भी जाएंगे। इसके बाद सैलानी पाटन, दरबार स्क्वायर और रिफ्यूजी सेंटर की सैर करेंगे। शाम को सैलानी बुद्धनीलकंठ भगवान के दर्शन करेंगे।


तीसरे दिन का टूर प्लान

टूर के तीसरे दिन सैलानी पोखरा के लिए निकल जाएंगे। पोखरा के रास्ते में सैलानी मनोकामना मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे पोखरा में होटल में आराम करेंगे। टूर के चौथे दिन सैलानी सुरंगकोट से हिमालय पर्वत पर सूर्योदय के मनोरम नजारे का लुत्फ उठा पाएंगे। इसके बाद वे बिनह्यबासिनी मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे डेविल्स फाल और गुप्तेशवर महादेव मंदिर के दर्शन करेंगे।

गर्मियों की छुट्टियों में जाएं कश्मीर, IRCTC लेकर आया सस्ते में घूमने के मौका, 25,000 रुपये से शुरू है टूर पैकेज

पांचवे दिन का टूर प्लान

टूर के पांचवे दिन सैलानी काठमांडू के लिए निकल जाएंगे। काठमांडू में सैलानी होटल में आराम करके वहां पर आस पास की जगह की सैर कर सकते हैं। टूर के छठे और आखिरी दिन सैलानी काठमांडू के एयरपोर्ट से वापस लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे।

कितना है किराया और सुविधाएं

IRCTC के इस 5 रातों और 6 दिन वाले नेपाल टूर पैकेज के लिए सैलानियों से 38,800 रुपये का किराया लिया जाएगा। इस टूर पैकेज में सैलानियों को एयर टिकट, होटल एकोमोडेशन, ब्रेकफास्ट और लंच जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।