IRCTC Kashmir Tour Package: स्कूलों में समर वेकेशन शुरू हो चुके हैं। ज्यादार लोग अपने परिवार के साथ बाहर घूमने निकल रहे हैं। आप भी गर्मियों की छुट्टियों में कश्मीर घूमने जा सकते हैं। उत्तर भारत की गर्मी से बचने के लिए ज्यादातर लोग छुट्टियों में पहाडों की तरफ जाते हैं, आप भी कम बजट में कश्मीर घूमने जा सकते हैं। IRCTC आपके लिए सस्ता और अच्छा मौका कश्मीर घूमने के लिए लाया है। कश्मीर टूर पैकेज की खासियत है कि इसमें 6 दिन के टूर पैकेज में आपको आने जाने की फ्लाइट, होटल और खाना पीना सब दिया जा रहा है।
इंडियन रेलवे की सहायक कंपनी इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (Indian Railway Catering and Tourism Corporation IRCTC) कश्मीर घूमने का सस्ता टूर पैकेज ऑफर कर रही IRCTC कश्मीर का पैकेज 6 दिन और 5 रातों का है। आप अपनी सुविधा के अनुसार डेट चुन सकते हैं। आपको फ्लाइट दिल्ली से कश्मीर लेकर जाएगी। ऐसे ही वापसी भी कश्मीर से दिल्ली लेकर आएगी।
25,170 रुपये से शुरू है IRCTC का टूर पैकेज
कश्मीर टूर पैकेज की शुरुआत 25,170 रुपये से हो रही है। अगर एक व्यक्ति के लिए टूर पैकेज लेंगे तो 37,410 रुपये चुकाने होंगे। अगर दो व्यक्ति घूम रहे हैं तो 30,055 रुपये एक व्यक्ति के लिए देने होंगे। तीन लोग घूम रहे हैं तो 29,250 रुपये हर एक के लिए देने होंगे। अगर बच्चे के साथ जाते हैं लेकिन एक्स्ट्रा बेड नहीं लेते तो 25,110 रुपये हर एक के लिए देना होगा। IRCTC के टूर पैकज में फ्लाइट, होटल, लोकल ट्रांसपोर्ट और फूड शामिल है।
कश्मीर में गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर, सोनमर्ग आदि जगह दिखाई जाएगी। सरकारी कर्मचारी IRCTC के टूर पैकेज के लिए LTC का फायदा उठा सकते हैं। आप अपने ऑफिस में सभी बिल जमा करके एलटीसी क्लेम कर सकते हैं। IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको इसके बारे में तमाम जानकारी मिल जाएगी।