The Kerala Story एक्ट्रेस अदा शर्मा की कॉन्‍टेक्‍ट डिटेल्‍स हुईं लीक! उत्पीड़न का करना पड़ रहा सामना

The Kerala Story में दिखाया गया है कि केरल में किस प्रकार महिलाओं को इस्लाम अपनाने के लिए बाध्य किया गया। इसके बाद किस तरह उन्हें आतंकवादी समूह ISIS के चंगुल में धकेल दिया गया। इस फिल्म में एक्ट्रेस अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है

अपडेटेड May 24, 2023 पर 7:13 PM
Story continues below Advertisement
The Kerala Story ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है

'द केरल स्टोरी (The Kerala Story)' फिल्म से हर तरफ चर्चा बटोर रहीं लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adha Sharma) बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं। दरअसल, हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदा शर्मा की पर्सनल कॉन्‍टेक्‍ट डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो गई है, जिसके बाद एक्ट्रेस के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। उनको फोन और मैसेज कर लगातार परेशान किया जा रहा है। E-Times की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉन्‍टेक्‍ट डिटेल्‍स ऑनलाइन लीक होने के बाद अदा शर्मा को उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल, एक्ट्रेस की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कथित तौर पर ‘jhamunda_bolte’ नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने अदा शर्मा की कॉन्टेक्ट डिटेल्स ऑनलाइन लीक की है। इतना ही नहीं कथित तौर पर उसने एक्ट्रेस का नया कॉन्टेक्ट नंबर भी लीक करने की धमकी दी है। बताया गया है कि विवादास्पद इंस्टाग्राम अकाउंट को अब डिएक्टिवेट कर दिया गया है।

बता दें कि 5 मई को रिलीज हुई The Kerala Story केरल की हिंदू लड़कियों की कहानियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें इस्लाम में परिवर्तित किया गया था और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) में भर्ती करने के लिए तस्करी की गई थी। पिछले दिनों 'द केरल स्टोरी की कास्ट और क्रू मेंबर्स को धमकी भरे मैसेज भी मिले थे।


The Kerala Story में दिखाया गया है कि केरल में किस प्रकार महिलाओं को इस्लाम अपनाने के लिए बाध्य किया गया। इसके बाद किस तरह उन्हें आतंकवादी समूह ISIS के चंगुल में धकेल दिया गया। इस फिल्म में एक्ट्रेस अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। विपुल शाह की ‘सनशाइन पिक्चर्स’ ने फिल्म का निर्माण किया है।

बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ पार

इस फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। रिलीज के बाद 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही The Kerala Story इस साल बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म भी बन चुकी है।

ये भी पढ़ें- Vaibhavi Upadhyay Death: 'साराभाई वर्सेस साराभाई' फेम वैभवी उपाध्याय का कार एक्सीडेंट में निधन, सदमे में रुपाली गांगुली

'द केरल स्टोरी' को इस मुकाम पर पहुंचने में सिर्फ 18 दिन का समय लगा। जबकि बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' को 200 करोड़ कमाने में 23 दिन का समय लगा था। कोरोना लॉकडाउन के बाद से बॉलीवुड ने अब तक 200 करोड़ रुपये कमाने वाली चार ही फिल्में 'पठान', 'ब्रह्मास्त्र', 'द कश्मीर फाइल्स' और 'दृश्यम 2' दी थीं। 'द केरल स्टोरी' इस लिस्ट में 5वीं सुपरहिट फिल्म है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।