Get App

The Kerala Story एक्ट्रेस अदा शर्मा की कॉन्‍टेक्‍ट डिटेल्‍स हुईं लीक! उत्पीड़न का करना पड़ रहा सामना

The Kerala Story में दिखाया गया है कि केरल में किस प्रकार महिलाओं को इस्लाम अपनाने के लिए बाध्य किया गया। इसके बाद किस तरह उन्हें आतंकवादी समूह ISIS के चंगुल में धकेल दिया गया। इस फिल्म में एक्ट्रेस अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 24, 2023 पर 7:13 PM
The Kerala Story एक्ट्रेस अदा शर्मा की कॉन्‍टेक्‍ट डिटेल्‍स हुईं लीक! उत्पीड़न का करना पड़ रहा सामना
The Kerala Story ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है

'द केरल स्टोरी (The Kerala Story)' फिल्म से हर तरफ चर्चा बटोर रहीं लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adha Sharma) बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं। दरअसल, हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदा शर्मा की पर्सनल कॉन्‍टेक्‍ट डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो गई है, जिसके बाद एक्ट्रेस के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। उनको फोन और मैसेज कर लगातार परेशान किया जा रहा है। E-Times की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉन्‍टेक्‍ट डिटेल्‍स ऑनलाइन लीक होने के बाद अदा शर्मा को उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल, एक्ट्रेस की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कथित तौर पर ‘jhamunda_bolte’ नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने अदा शर्मा की कॉन्टेक्ट डिटेल्स ऑनलाइन लीक की है। इतना ही नहीं कथित तौर पर उसने एक्ट्रेस का नया कॉन्टेक्ट नंबर भी लीक करने की धमकी दी है। बताया गया है कि विवादास्पद इंस्टाग्राम अकाउंट को अब डिएक्टिवेट कर दिया गया है।

बता दें कि 5 मई को रिलीज हुई The Kerala Story केरल की हिंदू लड़कियों की कहानियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें इस्लाम में परिवर्तित किया गया था और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) में भर्ती करने के लिए तस्करी की गई थी। पिछले दिनों 'द केरल स्टोरी की कास्ट और क्रू मेंबर्स को धमकी भरे मैसेज भी मिले थे।

The Kerala Story में दिखाया गया है कि केरल में किस प्रकार महिलाओं को इस्लाम अपनाने के लिए बाध्य किया गया। इसके बाद किस तरह उन्हें आतंकवादी समूह ISIS के चंगुल में धकेल दिया गया। इस फिल्म में एक्ट्रेस अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। विपुल शाह की ‘सनशाइन पिक्चर्स’ ने फिल्म का निर्माण किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें