KGF Chapter 2: सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-10 फिल्मों में शामिल हुई Yash की KGF, सिर्फ 5 दिन में पार किया 600 करोड़ का आंकड़ा

ताजा आंकड़ों के अनुसार बॉक्‍स ऑफिस पर यश-स्टारर KGF Chapter 2 हिंदी वर्जन में भी 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है

अपडेटेड Apr 19, 2022 पर 4:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
KGF Chapter 2 की वर्ल्‍डवाइड कमाई 625.12 करोड़ रुपये हो गई है

बॉक्‍स ऑफिस पर यश-स्टारर 'केजीएफ चैप्टर 2 (KGF: Chapter 2)' ने सिर्फ पांच दिनों में कमाई की तबाही मचा दी है। फिल्म ने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। रिलीज के पांचवें दिन भी फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। रिलीज के 5वें दिन ही दुनिया भर में इसकी कुल कमाई 625 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। इतना ही नहीं ताजा आंकड़ों के अनुसार, हिंदी में भी फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, KGF 2 ने गुरुवार को 53.95 करोड़, शुक्रवार को 46.79 करोड़, शनिवार को 42.90 करोड़, रविवार को 50.35 करोड़ और सोमवार को 25.57 करोड़ कमाई कर भारत में 219.56 करोड़ का बिजनेस किया। KGF: Chapter 2 की कमाई की रफ्तार बता रही है कि यदि ऐसे ही चलता रहा तो यह फिल्‍म जल्‍द ही 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड्स को भी तोड़ देगी। राजामौली की 'बाहुबली 2- द कन्‍क्‍लूजन' ने अपने पहले हफ्ते में हिंदी वर्जन से 246 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

वर्ल्‍डवाइड कमाई


यश की KGF 2 की धाक दुनियाभर में भी देखने को मिल रही है। फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई ने सभी को हैरान कर दिया है। वर्ल्डवाइड की बात करें तो KGF 2 ने गुरुवार को 165.37 करोड़, शुक्रवार को 139.25 करोड़, शनिवार को 115.08 करोड़, रविवार को 132.13 करोड़ और सोमवार को 73.29 करोड़ कमाई कर दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा पार किया।

ये भी पढ़ें- Jayeshbhai Jordaar Trailer: रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार' का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी के साथ समाजिक कुरीतियों पर आधारित है फिल्म

फिल्म की कुल कमाई 625.12 करोड़ रुपये तक जा पहुंची है। इसके साथ ही फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की टॉप-10 लिस्ट में एंट्री कर चुकी है। SS राजामौली की RRR के बाद, KGF 2 इस साल की दूसरी ऐसी फिल्म है जिसने इस लिस्ट में एंट्री की है।

संजू और सुल्तान को छोड़ा पीछे

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबलन ने बताया कि KGF 2 ने पद्मावत, संजू और सुल्तान जैसे फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। KGF चैप्टर 1 को भी जबरदस्त सफलता मिली थी। अब फिल्म का सेकंड पार्ट भी दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहा है। KGF 2 ने कमाई के मामले में पहले पार्ट को पटखनी दे दी है।

ग्लोबल सुपरस्‍टार बने यश

रॉकी भाई यानी यश का दमखम और स्वैग लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में यश के साथ रवीना टंडन और संजय दत्त भी अहम रोल में हैं। प्रशांत नील (Prashanth Neel) के डायरेक्‍शन में बनी KGF: Chapter 2 ने जहां यश (Yash) को ग्‍लोबल सुपरस्‍टार बना दिया है। वहीं यह कन्‍नड़ भाषा में अब तक की सबसे बड़ी फिल्‍म भी बन गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।